फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian Boxing Champion Mary Kom Share Picture With Sanjay Leela Bhansali Plans For Biopic Second Part

Sanjay Leela Bhansali: क्या फिल्म ‘मैरी कॉम-2’ बनेगी? संजय लीला भंसाली संग बॉक्सर ने साझा की तस्वीरें

Mon, 07 Apr 2025 06:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 07 Apr 2025 06:21 PM IST
सार

हाल ही में बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम ने निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पा साझा की हैं। साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट पर ऐसा कुछ लिखा है, जिससे लगता है कि फिल्म ‘मैरी कॉम’ का सीक्वल बन सकता है।  

विज्ञापन
Indian Boxing Champion Mary Kom Share Picture With Sanjay Leela Bhansali Plans For Biopic Second Part
मैरी कॉम के साथ संजय लीला भंसाली - फोटो : इंस्टाग्राम@mcmary.kom

विस्तार

साल 2014 में बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम पर फिल्म बनी थीं, इसमें उनके बॉक्सिंग चैंपियन बनने के सफर और संघर्ष को दिखाया गया। फिल्म में मैरी कॉम का रोल प्रियंका चोपड़ा ने निभाया। इस फिल्म को ओमांग कुमार ने निर्देशित किया था। फिल्म से निर्माता के तौर पर निर्देशक संजय लीला भंसाली भी जुड़े थे। 

विज्ञापन


मैरी कॉम 2 बनने के मिले संकेत
हाल ही में मैरी कॉम ने संजय लीला भंसाली के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। यह पोस्ट मैरी कॉम ने री-पोस्ट की है। पहले इस पोस्ट को चिराग खान ऑफिशियल के इंस्टाग्राम पेज से साझा किया गया। इस पोस्ट पर एक मैसेज भी लिखा है, ‘जल्द ही एक बड़ी घोषणा होगी।’ इस मैसेज के बाद मैरी कॉम, संजय लीला भंसाली और हितेश चौधरी को टैग किया गया है।’ इस बात से कहीं ना कहीं संकेत मिलते हैं कि ‘मैरी कॉम 2’ को लेकर चर्चा हो रही है। लेकिन इस बात की पुष्टि मैरी कॉम या संजय लीला भंसाली की तरफ से नहीं की गई है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Sanjay Leela Bhansali: जब संजय लीला भंसाली के अपशब्द सुन सेट से भाग गए हर्ष लिंबाचिया, खुद सुनाया पूरा किस्सा 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chirag Khan (@chiragkhanofficial)


 प्रियंका चोपड़ा होंगी क्या फिल्म का हिस्सा
फिल्म ‘मैरी कॉम’ में प्रियंका मुख्य भूमिका में थीं। अगर ‘मैरी कॉम 2’ बनती हैं तो क्या वो इसका हिस्सा होंगी। इन दिनों वैसे भी प्रियंका भारत में ही हैं। वह एसएस राजामौली की फिल्म ‘एसएसएमबी29’ कर रही हैं। इस मेगा बजट फिल्म की शूटिंग के लिए वह अमेरिका से दक्षिण भारत पहुंची हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Heeramandi 2: हीरामंडी 2 को लेकर संजीदा शेख का खुलासा, बताया कैसा होगा संजय लीला भंसाली की सीरीज का दूसरा सीजन 

फिल्म में ये कलाकार भी आए नजर
फिल्म ‘मैरी कॉम’ की बात करें तो इसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा सुनील थापा, दर्शन कुमार, लिन लैशराम, शिशिर शर्मा जैसे कलाकार भी नजर आए। फिल्म को मुंबई, मनाली और धर्मशाला जैसी जगहों पर फिल्माया गया था। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed