फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Independence day special these indian miss universe beauties make India proud

मिस यूनिवर्स बन इन दो सुंदरियों ने भारत का नाम किया था रोशन

Mon, 14 Aug 2017 08:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Mon, 14 Aug 2017 08:20 AM IST
विज्ञापन
Independence day special these indian miss universe beauties make India proud
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता ने भारत को कई बड़े नाम दिए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिलाओं को एक नायाब पहचान भी।
विज्ञापन

हैदराबाद में जन्मीं सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। उस समय सुष्मिता की उम्र सिर्फ 19 साल थी। इतनी छोटी उम्र में सुष्मिता सेन वो पहली भारतीय महिला बनीं जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन


पढ़ें- मॉम सुष्मिता की ही तरह स्टाइलिश है उनकी बेटी रैने, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Independence day special these indian miss universe beauties make India proud
कहा जाता है सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के दौरान एक जवाब से बाजी मार ली थी। सुष्मिता का मुकाबला ऐश्वर्या राय से था। एक सवाल में जब दोनों से पूछा गया कि यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकतीं, तो वो क्या होती? इस पर ऐश्वर्या का जवाब था, 'अपने जन्म का समय, जबकि सुष्मिता ने कहा था, 'इंदिरा गांधी की मृत्यु'। सुष्मिता के इसी जवाब ने उन्हें मिस यूनिवर्स का खिताब दिलाया। 41 साल की सुष्मिता आज रेने और आलिशा की सिंगल पेरेंट हैं। लेकिन उनकी खूबसूरती और चार्म में आज भी कोई कमी नहीं आई है। 
 

Independence day special these indian miss universe beauties make India proud
लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। लारा दत्ता साल 2000 से अब तक मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली एक मात्र महिला बनी हुई हैं। सुष्मिता सेन के बाद मिस यूनिवर्स बनने वाली लारा दत्ता दूसरी भारतीय महिला हैं। लारा ने साल 2003 में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म अंदाज से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद कई फिल्मों में लारा ने अभिनय किया। बॉलीवुड में सफल अभिनेत्री के तौर पर पहचान बनाने के बाद लारा ने 2011 में टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी कर ली। 
लारा दत्ता बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपनी खूबसूरती के साथ साथ स्मार्टनेस के लिए भी जानी जाती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed