फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   In yashji's films, I used my own clothes: Amitabh

यश चोपड़ा की फिल्मों में मैं अपने कपड़े पहनता था: अमिताभ

Tue, 05 Feb 2013 01:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 05 Feb 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
In yashji's films, I used my own clothes: Amitabh

हिंदी सिनेमा में यश चोपड़ा की फिल्म मेकिंग की अलग शैली थी। उनकी हर फिल्म में एक तरह की भव्यता दिख्रती थी। फिर चाहे वह लोकेशन हो या फिर कपड़े। यश चोपड़ा छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देते थे। पर अमिताभ बच्चन के साथ ऐसा नहीं था।

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन के लिए यश चोपड़ा ने कभी भी कपड़े की बंदिशें नहीं लगायीं। यह बात खुद अमिताभ ने पिछले दिनों हुए एक कार्यक्रम में कही। अमिताभ ने कहा कि यश चोपड़ा उन्हें पूरी छूट देते थे। वह सिर्फ मुझे यह बताते थे कि मेरा सीन किस तरह का होगा। यह फैसला मेरे ऊपर था कि मैं कौन से कपड़े पहनूं। अमिताभ कहते हैं कि मैने यश चोपड़ा की फिल्मों में कभी भी किराए के कपड़े नहीं पहने।
विज्ञापन


मैने कोशिश की, कि मैं हमेशा खुद के कपड़े ही पहनूं। अमिताभ ने कहा कि उनका स्टाइल यश चोपड़ा को भी काफी पसंद था। शायद यही वजह थी कि वह अपनी फिल्मों में अमिताभ के लिए अलग से दर्जी ( उस वक्त कॉस्टयूम डिजाइनर का कांसेप्ट नहीं था) नहीं रखते थे। बल्कि वह अमिताभ को खुद छूट देते थे कि वे सीन की डिमांड के मुताबिक अपने पसंदीदा परिधान पहनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed