फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   In Kaun Banega Crorepati 14 Amitabh Bachchan helps 9 year old anshuman pathak to wear his shoes

KBC 14: 'तौबा ये सादगी' बिग बी ने KBC के सेट पर कंटेस्टेंट को पहनाए जूते, गदगद हुए फैंस

Tue, 13 Dec 2022 06:26 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 13 Dec 2022 06:26 PM IST
सार

कौन बनेगा करोड़पति के सेट से एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन हॉट सीट से उठकर एक कंटेस्टेंट को जूते पहनाने लगते है। उनकी यह सादगी देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है।

विज्ञापन
In Kaun Banega Crorepati 14 Amitabh Bachchan helps 9 year old anshuman pathak to wear his shoes
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भले ही कितने ही बड़े स्टार हों लेकिन असल जीवन में उनकी सादगी आपको प्रभावित कर सकती है। सिनेमा जगत में उनका कद उनकी सादगी के आड़े नहीं आता। हाल ही में सुपरस्टार ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वाक्या कौन बनेगा करोड़पति 14 जूनियर के सेट का है। जब खुद अमिताभ बच्चन हॉट सीट से उठकर एक कंटेस्टेंट को जूते पहनाने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

In Kaun Banega Crorepati 14 Amitabh Bachchan helps 9 year old anshuman pathak to wear his shoes
अमिताभ बच्चन और अंशुमन पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अमिताभ बच्चन केबीसी के सेट पर कुछ ऐसा करते रहते हैं जिसकी वजह से वे सुर्खियों में आ ही जाते हैं। सैट पर वे कंटेस्टेंट के साथ काफी मस्ती और मजाक करते हैं, जिससे माहौल काफी रौचक हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ हाल ही के एक एपिसोड में जब उनके सामने 9 साल के अंशुमन पाठक बैठे थे। बता दें कि अंशुमन फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर हॉट सीट पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंशुमन के साथ अमिताभ बच्चन ने काफी लाइट मूवमेंट शेयर किए। इस दौरान उन्होंने अंशुमन से कई सवाल पूछे। अंशुमन ने बातचीत के दौरान बताया कि वे बड़े होकर वीडियो गेम डेवलेपर बनना चाहते हैं। तो वहीं अंशुमन की हाजिर जवाबी अमिताभ को काफी इम्प्रेस करती है।


यह भी पढ़ें: इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 18 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
विज्ञापन

इस दौरान अंशुमन जूते खोलकर कुछ संस्कृत के श्लोक पढ़ने की इच्छा जाहिर करते हैं। जिसका अमिताभ स्वागत करते हैं। श्लोक पढ़ने के बाद जब अंशुमन अपने जूते पहनने की कोशिश करते हैं तब महानायक खुद अपनी हॉट सीट से उठकर घुटनों के बल बैठकर अंशुमन को जूते पहनने में मदद करते हैं। यह देखकर सेट पर मौजूद ऑडियंस तालियां बजाने लगती है। हालांकि अंशुमन अमिताभ से ऐसा नहीं करने के लिए कहते हैं लेकिन अमिताभ जवाब में उनको कहते हैं कि आप बहुत जीनियस हैं, इसलिए वह जूते पहनने में उनकी मदद कर रहे हैं। अमिताभ का यह रूप देखकर उनके फैंस उनकी सादगी के कायल हो गए हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  नोरा के आरोपों का जैकलीन के वकील ने दिया जवाब, कहा- मानहानि केस का सवाल ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed