{"_id":"6458b86f0caa349c1e01c91b","slug":"imran-zahid-film-ab-dilli-door-nahi-song-mehsoos-hua-released-sung-by-singer-jubin-nautiyal-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ab Dilli Dur Nahin: अब दिल्ली दूर नहीं का नया गाना 'महसूस हुआ' रिलीज, जुबिन की आवाज के कायल हुए फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ab Dilli Dur Nahin: अब दिल्ली दूर नहीं का नया गाना 'महसूस हुआ' रिलीज, जुबिन की आवाज के कायल हुए फैंस
Mon, 08 May 2023 02:23 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Mon, 08 May 2023 02:23 PM IST
सार
इमरान जाहिद और श्रुति सोढ़ी की आने वाली फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ का नया सॉन्ग ‘महसूस हुआ’ रिलीज हो गया है।
विज्ञापन
महसूस हुआ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रियल लाइफ आईएएस ऑफिसर गोविंद जायसवाल की जिंदगी से इंस्पायर अपकमिंग फिल्म 'अब दिल्ली दूर नहीं' को कमल चंद्र ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर बेस्ड एक दिलचस्प एक सोशल ड्रामा बताई जा रही है। फिल्म में इमरान जाहिद और श्रुति सोढ़ी ने लीड रोल प्ले किया है। हाल ही में 'अब दिल्ली दूर नहीं' का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे काफी पसंद किया गया है, वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का एक दिल को छू लेने वाला एक नया रोमांटिक ट्रैक जारी कर दिया है।
विज्ञापन
रिलीज हुआ फिल्म का नया गाना ‘महसूस हुआ’
बता दें कि इस गाने को फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है। साथ ही सॉन्ग में इमरान जाहिद और श्रुति सोढ़ी को दिखाया गया है और दोनों की केमिस्ट्री भी बेहद शानदार लग रही हैं। फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ के नए रोमांटिक सॉन्ग को सुनकर फैंस बहुत खुश हैं और लोगों के ये गाना पसंद भी आ रहा है।
विज्ञापन
फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ की कहानी
फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ की कहानी बिहार के एक साधारण गांव के लड़के की लाइफ पर बेस्ड है। इस फिल्म में गोविंद जायसवाल की संघर्षपूर्ण कहानी को दिखाया गया है। बताते चलें कि गोविंद एक रिक्शा चालक के बेटे होने के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से देश की सबसे बड़ी परीक्षा पास कर साल 2007 में आईएएस ऑफिसर बने थे। वहीं, फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ में इमरान जाहिद गोविंद का रोल निभाते नजर आएंगे। साथ ही ये फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
जुबिन ने गाने को दी है अपनी आवाज
‘रातां लंबियां’, ‘द हम्मा सॉन्ग’, ‘तुम ही आना’ और ‘माणिके’ जैसे पॉपुलर सॉन्ग को अपनी आवाज देने के लिए जाने जाने वाले जुबिन के इस गाने की कहानी शेयर करते हुए इमरान ने कहा था, “हमें लगा कि जुबिन की आवाज हमारे लिए सबसे परफेक्ट है। हालांकि, वह ट्रैवल कर रहे थे और इस समय बिजी थे। ट्रैक और कहानी सुनने के बाद, वह इस गाने के लिए बोर्ड पर आने के लिए तैयार हो गए। म्यूजिक डायरेक्टर अजय सिन्हा के मुताबिक विचार एक प्यारी धुन बनाने का था जो हर किसी से जुड़ सके।
यह भी पढ़ें: नागा चैतन्य ने 'लाल सिंह चड्ढा' में क्यों किया था काम, हैरान कर देगा यह खुलासा
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन