{"_id":"67fb3fc31a7891f77c0d3ada","slug":"imran-khan-breaks-silence-on-why-he-split-with-ex-wife-avantika-malik-says-we-were-not-supporting-each-other-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Imran Khan: इमरान खान ने पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक से अलग होने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हम साथ नहीं दे रहे थे...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Imran Khan: इमरान खान ने पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक से अलग होने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हम साथ नहीं दे रहे थे...
Sun, 13 Apr 2025 10:10 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:10 AM IST
सार
Imraan Khan Avantika Malik: अभिनेता इमरान खान ने हाल ही में अपनी पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक से अलग होने की वजह बताई, जिसे सुनकर हर किसी को हैरानी होगी।
विज्ञापन
इमरान खान ने बताया क्यों टूटा अवंतिका मलिक के साथ उनका रिश्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद इमरान खान जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करेंगे, लेकिन उससे पहले उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक से अलग होने की वजह बताकर हर किसी को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
कब हुई थी अवंतिका से इमरान की शादी
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ने 2011 में अवंतिका से शादी की थी और 2014 में उनकी बेटी इमारा का जन्म हुआ। लेकिन 2019 में दोनों अलग हो गए।

क्यों नहीं चल पाया इमरान-अवंतिका का रिश्ता
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक इंटरव्यू में इमरान ने बताया कि उनके रिश्ते में कई समस्याएं थीं, जिसकी वजह से वे एक-दूसरे को बेहतर जिंदगी बनाने में मदद नहीं कर पाए। इमरान ने कहा कि उन्होंने 19 साल की उम्र में अवंतिका के साथ सच्चे मन से रिश्ता शुरू किया था। लेकिन कम उम्र में बने रिश्तों में कई बार दोनों लोग एक साथ आगे नहीं बढ़ पाते।

बेटी के साथ इमरान का रिश्ता
इमरान ने अपनी बेटी इमारा के साथ बहुत करीबी रिश्ता बनाया है। वे चाहते हैं कि उनकी बेटी हमेशा सुरक्षित महसूस करे। इमरान ने बताया कि सोने से पहले के कुछ खास पलों में इमारा उनके साथ अपनी भावनाएं शेयर करती हैं। यह पल उनके लिए बहुत कीमती हैं।

लेखा के साथ इमरान का रिश्ता
अब इमरान लेखा वाशिंगटन के साथ रिश्ते में हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है और उनकी केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खींचती है। हाल ही में दोनों ने शहर में एक साथ समय बिताया, जहां उनका प्यार सभी को साफ नजर आया।
यह भी पढ़ें:
Spirit: प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर आया बड़ा अपडेट, सुनकर फैंस भी हो जाएंगे खुश