फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ileana get yash raj banner film

यशराज बैनर की फिल्म में इलियाना

Thu, 22 Nov 2012 09:57 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Nov 2012 09:57 AM IST
विज्ञापन
ileana get yash raj banner film

फिल्म 'बर्फी' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करनेवाली इलियाना डिक्रूज इन दिनों काफी खुश हैं और खुश हों भी क्यों न। उन्हें लगातार बॉलीवुड की फिल्में जो मिल रही हैं। फिलवक्त वह शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म में काम कर ही रही थीं कि अब उनके हाथ में यशराज बैनर की फिल्म भी लगी है और खास बात यह है कि उन्हें दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, मोहब्बते और रब ने बना दी जोड़ी जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म में काम करने का मौका मिल रहा है।

विज्ञापन


जी हां, खबर है कि आदित्य फिर से निर्देशन की कमान संभालने जा रहे हैं। पिछले कई वर्षों से वे लगातार बतौर निर्माता व लेखक ही यशराज बैनर की फिल्मों के लिए काम करते आये हैं, लेकिन पिता यश चोपड़ा की मौत के बाद उन्होंने अब तय किया है कि वे 2 सालों में कम से कम एक फिल्म में काम जरूर करेंगे और यही वजह है कि उन्होंने जल्द ही एक फिल्म के निर्देशन की शुरुआत करने के बारे में सोचा है। हालांकि अब तक इस बारे में औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने इलियाना को अपनी फिल्म के लिए साइन किया है।
विज्ञापन


दरअसल, आदित्य ने 'बर्फी' फिल्म देखी थी और उन्हें इलियाना का किरदार बेहद पसंद आया था। इलियाना के साथ वे बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को कास्ट कर रहे हैं। हिंदी फिल्मों में आने से पहले ही इलियाना दक्षिण भारतीय भाषाओं की जानी मानी अभिनेत्री के चौर पर पहचान बना चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी विशेषता यह है कि उनके चेहरे पर पात्र के अनुसार भाव स्पष्ट रूप से उभरते हैं और अपनी इसी खासियत की वजह से दर्शकों के साथ ही साथ बॉलीवुड के मेकर्स को भी उन्होंने अपना मुरीद बना लिया है। बताते चलें कि इलियाना जल्द ही मुंबई शिफ्ट होनेवाली हैं। चूंकि उन्हें लगातार फिल्में मिल रही हैं तो अब वह मुंबई स्थाई रूप से आकर काम करना चाहती हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed