सोशल मीडिया: इलियाना डिक्रूज ने शेयर की तस्वीर, फैंस ने दे डाली ये नसीहत
बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। अक्सर इलियाना अपने अकाउंट पर शानदार सेल्फी पोस्ट करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी फोटो शेयर की, जिसमें उनके फैंस ने उन्हें ही नसीहत दे डाली।
दरअसल, अपनी नई सेल्फी में इलियाना डिक्रूज बिस्तर पर आराम फरमाती नजर आ रही हैं। उनके इस तस्वीर को 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और इसमें उनके फैंस की कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इलियाना के फैंस लगातार उनकी इस सेल्फी पर कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने सेल्फी शेयर करते हुए लिखा है, 'खुद से प्यार करने का दिन। अपने प्रति दयालु रहें। खुद को गले लगाओ और अपने शरीर का स्वर्ग होने और मुश्किल समय में साथ देने के लिए धन्यवाद करें। आप लड़ाई मशीन हैं और आज बस बैठो और उन अद्भुत चीजों का आनंद लें, जिनका आप भरपूर लुत्फ ले सकते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
इलियाना की इस सेल्फी पर एक फैन ने टिप्पणी की 'शाम होने वाली है उठो अब...।' एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं अकेली हूं और उदास हूं। इलियाना की इस सेल्फी पर 1700 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं और फैंस उनकी इस तस्वीर पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं। इलियाना डिक्रूज की फिल्म 'द बिग बुल' हाल ही में रिलीज हुई थी। इससे पहले वो पागलपंती में नजर आई थीं।
इलियाना को उनके ग्लैमरस अंदाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने इससे पहले एक बिकनी वाली तस्वीर शेयर की थी जिसके बारे में फैंस का कहना था कि उन्होंने आग लगा दी है। इलियाना मल्टी-कलर की बिकिनी में सनबाथ लेती नजर आ रही थीं। उन्होंने साल 2012 में फिल्म 'बर्फी' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था।