फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ila arun awarded by the royal norwegian order of merit

जब इला अरुण के सम्मान में खड़े हो गए अमिताभ बच्चन

Tue, 13 Nov 2018 04:12 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
ila arun awarded by the royal norwegian order of merit
इला अरुण - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख के अलावा जिस कलाकार पर लोगों की निगाहें जमी रहीं वे हैं इला अरुण। उत्तर प्रदेश में जन्मी और राजस्थान में ब्याही इला अरुण को शुरू से अपनी मिट्टी और मिट्टी से जुड़े लोकगीतों से काफी लगाव रहा है। उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति पर आधारित उनका नाटक नमस्ते खूब लोकप्रिय हो रहा है। और फिलहाल वह चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को लेकर।

विज्ञापन


इस फिल्म के कलाकारों के लिए हुए एक खास शो में लोग उस वक्त अचरज में पड़ गए जब इला अरुण के हॉल में घुसते ही अमिताभ बच्चन ने खड़े होकर न सिर्फ उनका स्वागत किया बल्कि उन्हें एक खास पुरस्कार जीतने की बधाई भी दी। यह पुरस्कार इला अरुण को नॉर्वे सरकार ने दिया है। द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिटए नाइट फर्स्ट क्लास अवार्ड को नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिना जाता है और इला अरुण को ये पुरस्कार मिला है नॉर्वे की संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए।
विज्ञापन


इला अरुण ने नॉर्वे के सबसे ज्यादा लोकप्रिय नाटककार हेनरिक इस्बेन के नाटकों को न सिर्फ हिंदी रूपांतरण किया है बल्कि देश.विदेश में इनका सफलतापूर्वक मंचन भी किया है। इस्बेन के लिखे नाटकों के हिंदी रूपांतरणों को वह इस्बेन फेस्टिवल के जरिए एक साथ भी मंचित करती रही हैं। इस साल इला अरूण इस्बेन के पैतृक गांव स्कीन गई थी और वहां भी इला के संगठन सुरनाई के सदस्यों ने इस्बेन कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इला अरुण के नॉर्वे की संस्कृति को भारत में प्रचारित प्रसारित करने के लिए वहां की सरकार ने उन्हें द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट नाइट फर्स्ट क्लास अवार्ड से सम्मानित किया है। इस सम्मान के मिलने के बाद अब इला अरुण लेडी उपाधि अपने नाम के साथ जोड़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed