फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IIFA Rocks 2023 Karan Johar Farah Khan to Host the Event in Yas Island Abu Dhabi

IIFA Rocks 2023: करण जौहर के साथ फराह खान संभालेंगी आईफा रॉक्स 2023 का स्टेज, जानें कब और कहां होगा कार्यक्रम

Wed, 16 Nov 2022 07:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 16 Nov 2022 07:10 PM IST
सार

अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ आईफा रॉक्स के पिछले संस्करण की मेजबानी कर चुकीं फराह खान ने कहा कि वह इस कार्यक्रम की फिर से मेजबानी करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। 

विज्ञापन
IIFA Rocks 2023 Karan Johar Farah Khan to Host the Event in Yas Island Abu Dhabi
फराह खान, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर और फराह खान अगले साल की शुरुआत में अबू धाबी में आईफा रॉक्स कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार  कार्यक्रम (आईफा) लगातार दूसरे वर्ष अबू धाबी के यस द्वीप में 9 से 11 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।। आईफा रॉक्स, गीत, नृत्य, फिल्म और फैशन का एक भव्य संलयन है और इसमें अमित त्रिवेदी, बादशाह, न्यूक्लिया और सुनिधि चौहान जैसे कुछ लोकप्रिय कलाकारों द्वारा लाइव परफॉर्मेंस दी जाएगी। 

विज्ञापन

Mister Mummy: मिस्टर मम्मी में रितेश देशमुख निभाएंगे अब तक का सबसे अलग किरदार, जानें फिल्म से जुड़ी अहम बातें

विज्ञापन

इस बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा कि वह इस साल आईफा रॉक्स की मेजबानी करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मैंने दो दशकों से अधिक समय से आईफा के साथ एक विशेष रिश्ता साझा किया है। फराह के साथ मंच पर धूम मचाना खुशी की बात होगी।" अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ आईफा रॉक्स के पिछले संस्करण की मेजबानी कर चुकीं फराह खान ने कहा कि वह इस कार्यक्रम की फिर से मेजबानी करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, "मैं ठीक नौ महीने बाद फरवरी में इस शो को होस्ट करने के लिए वापस लौट रही हूं। करण जौहर के साथ कार्यक्रम की  मेजबानी करने में काफी मजा आएगा। वहीं, आईफा रॉक्स 2019 में प्रस्तुति देने वाले संगीतकार-गायक अमित त्रिवेदी ने कहा कि वह फिल्म गाला में वापसी के लिए उत्साहित हैं।
IFFI Goa 2022: गोवा में बॉलीवुड की नुमाइंदगी कार्तिक के कंधों पर, मास्टर क्लास में नजर आएंगे ये सीनियर सितारे

उन्होंने कहा, "आईफा सिर्फ एक ऐसा मंच नहीं है जो बॉलीवुड की बेहतरीन प्रतिभाओं को सलाम करता है, यह हमारी भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने भी प्रदर्शित करता है। यही बात हर किसी को बार-बार इस मंच पर खींचती है।" इसके अलावा बादशाह ने बताया कि वह इस इवेंट में एक इलेक्ट्रिफाइंग एक्ट पेश करने वाले हैं।
Denise Richards: अक्षय कुमार की इस एक्ट्रेस पर हुआ जानलेवा हमला, पति और डेनिस पर चलीं गोलियां

विज्ञापन

बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर सितारे सलमान खान, रणवीर सिंह, वरुण धवन और कृति सनोन आईफा वीकेंड और अवार्ड्स 2023 में प्रस्तुति देंगे। इस पुरस्कार समारोह की मेजबानी अभिनेता अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर और मनीष पॉल करेंगे। जानकारी के अनुसार टिकटों की बिक्री गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी।
Drishyam 2: बॉक्स ऑफिस पर इस वजह से फ्लॉप हो रहीं साउथ की रीमेक हिंदी फिल्में, अभिषेक पाठक ने बताई बड़ी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed