{"_id":"5f3f85168ebc3e3ce407b39d","slug":"ib-minister-prakash-javadekar-congratulates-the-winners-of-nfdc-short-film-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएफडीसी शॉर्ट फिल्म कॉन्टेस्ट के विजेताओं का एलान, प्रकाश जावड़ेकर ने दी बधाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एनएफडीसी शॉर्ट फिल्म कॉन्टेस्ट के विजेताओं का एलान, प्रकाश जावड़ेकर ने दी बधाई
Fri, 21 Aug 2020 01:56 PM IST
shrilata biswas
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 21 Aug 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
एनएफडीसी की ओर से शॉर्ट फिल्म कॉन्टेस्ट
- फोटो : ट्विटर
राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ने देशभक्ति के विषय पर आधारित शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया था जिसके नतीजे आ गए हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नतीजों का एलान किया और विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
इस फेस्टिवल में अभिजीत पॉल की शॉर्ट फिल्म 'एम आई???' को विजेता घोषित किया गया है। दूसरे स्थान पर देबोजो संजीव की 'अब इंडिया बनेगा भारत' और तीसरे स्थान पर युवराज गोकुल की '10 रुपीज' है।
विज्ञापन
इसके अलावा फिल्मों को स्पेशल मेंशन सर्टिफिकेट के लिए भी चुना गया। इनमें शिवा बिरादर की 'रेस्पेक्ट- ए फॉर बी फॉर', समीर प्रभु की 'द सीड ऑफ सेल्फ सफिशिएंसी', पुरु प्रियम की 'मेड इन इंडिया', शिवराज की 'Mind Y(Our) Business, मध्य प्रदेश माध्यम फिल्म की 'हम कर सकते हैं', प्रमोद आर की 'Kaanda Kaigalu (Unseen Hands)', राम किशोर की 'सोल्जर' और राजेश बी की 'आत्म वंदन फॉर नेशन' शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी फिल्में देशभक्ति और आत्मनिर्भर भारत की थीम पर आधारित थीं। पहले स्थान पर आने वाले विजेता को एक लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 50 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 25 हजार रुपये के पुरस्कार का एलान किया गया था। इस प्रतियोगिता के लिए एनएफडीसी को 800 से अधिक प्रविष्टियां मिली थीं।
Heartiest congratulations to the winners of #NFDC #ShortFilm #Contest on the theme of '#Patriotism -Marching towards #Atmanirbharta' & thank you to all the participants for their outstanding contribution in making this competition a roaring success! #PatrioticFilmFestival pic.twitter.com/gy9DoA1a3b
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) August 21, 2020