{"_id":"321ccba4-4f3b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"i-wish-i-was-part-of-rockstar-deepika","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटर पटरः काश मैं 'रॉकस्टार' में होतीः दीपिका ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चटर पटरः काश मैं 'रॉकस्टार' में होतीः दीपिका
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Dec 2012 02:34 PM IST
विज्ञापन
दीपिका पादुकोन इम्तियाज़ अली की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। इम्तियाज की वजह से ही दीपिका ने 'कॉकटेल' फिल्म में वेरोनिका का किरदार निभाने के लिए हाँ कहा था। इस किरदार ने दीपिका को काफी लोकप्रियता दिलाई। दीपिका इसलिए इम्तियाज को अपना मेंटर मानती हैं। दीपिका ने हाल ही में इस बात के लिए अफसोस जाहिर किया है कि मैँ इम्तियाज की बड़ी और शानदार फिल्म 'रॉकस्टार' का हिस्सा नहीं बन पाई। दीपिका ने कहा कि 'रॉकस्टार' फिल्म उन्हें बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में अभिनेता के साथ अभिनेत्री के लिए भी अभिनय करने के बहुत से मौके थे। उन्होंने कहा कि काश मैं 'रॉकस्टार' फिल्म का हिस्सा होती।
विज्ञापन
इम्तियाज की मेकिंग स्टाईल की तारीफ करते हुए दीपिका ने कहा कि वह अपनी फिल्मों में अभिनेत्रियों को खूबसूरत तरीके से फिल्माते हैं। उनकी फिल्म में नायिका के लिए काम करने का बहुत स्पेस होता है। लेकिन इंडस्ट्री की खबर रखने वालों के मुताबिक दीपिका की यह इच्छा बहुत जल्दी पूरी हो सकती है। इम्तियाज अली एक फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वह नायिका के रूप में दीपिका को लेने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
शाहरुख़ कर सकते हैं छोटे परदे पर वापसी
विज्ञापन
सलमान ने यूं खुश किया अपने फैन को
'गजनी' जैसी फिल्म बनाना चाहती हैं एकता
लोकल ट्रेन में क्यों बैठे इमरान