फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   i want to play role of rawan? gulshan grower

बैडमेन को पसंद है रावण का किरदार

Sat, 05 Oct 2013 03:48 PM IST
संदीप वर्मा/अमर उजाला,नोएडा
संदीप वर्मा/अमर उजाला,नोएडा Updated Sat, 05 Oct 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
i want to play role of rawan? gulshan grower
बैड मैन, छप्पन टिकली और न जाने कितने नेगेटिव किरदारों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता गुलशन ग्रोवर को ग्रे शेड किरदार निभाने वाले हीरो से एतराज है।

विज्ञापन

अमर उजाला से की बात में उनका कहना है कि हीरो अगर नेगेटिव रोल में रहता है तो उसे फिल्म के अंत विलेन का किरदार ही बरकरार रखना चाहिए न कि दोबारा से हीरो बन जाए। शुक्रवार को वह नोएडा में एक फिल्म के प्रमोशन पर पहुंचे।

विज्ञापन

गुलशन बताते हैं कि फिल्मों का पहले से ट्रेंड बदल गया है। अब हर अभिनेता अलग-अलग किरदार निभाना चाहता है। वह खुद इस माह अपनी आने वाली चार फिल्मों (सुपर से ऊपर, बुलेट राजा, यारियां और बात बन गई) में अलग-अगल किरदारों में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन कहते हैं कि  यदि कोई हीरो अपनी इमेज बचाने के लिए फिल्म के अंत में नेगेटिव से पॉजिटिव किरदार में आता है तो यह उसकी कायरता है। दिल्ली के निवासी रहे गुलशन ग्रोवर ने श्रीराम कॉलेज ऑफ आर्ट एंड कॉमर्स से मास्टर डिग्री प्राप्त की। उनके पिता भी कई वर्षों तक रामलीलाओं का आयोजन कराते रहे।


दिल्ली को अपना दिल बताते हुए कहा कि उन्होंने अभिनय की शुरुआत रामलीला में वानर सेना के एक सदस्य के रूप में की थी। वह बताते हैं कि आज भी उनकी इच्छा रावण का किरदार निभाने की है। आई एम कलाम के निर्देशक नीला मदहब पांडा उनको लेकर ‘दशानन’ बनाने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से यह फिल्म नहीं बन पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed