{"_id":"663e822e-c786-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"i-want-to-film-with-salman-khan-says-deepika-padukone","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान का साथ पाना चाहती हूं: दीपिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान का साथ पाना चाहती हूं: दीपिका
हरि मृदुल
Updated Wed, 29 May 2013 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोन 31 मई को रिलीज हो रही फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक भूमिका में दिखेंगी। शाहरुख के साथ कैरियर शुरु करने वाली दीपिका अब तक कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। अब दीपिका की चाहत है कि वह सलमान के साथ फिल्म करें।
विज्ञापन
अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में दीपिका ने कहा कि वह दिन पता नहीं कब आएगा जब मैं सलमान खान के साथ फिल्म करती दिखूंगी। पेश है उनके साथ हुई बातचीत के खास हिस्से,
विज्ञापन
इस फिल्म में भी आपने रणबीर के साथ कई इंटीमेट सीन किए हैं। इन दृश्यों की शूटिंग में आप कितनी सहज थीं?
इंटीमेट सीन किरदार की मांग थी। लवमेकिंग सीन में अंतरंगता तो होगी ही। जहां तक शूटिंग में सहज होने की बात है, तो मैं इन दृश्यों के लिए पूरी तरह तैयार थी। इसकी वजह यह है कि कितना भी इंटीमेट सीन हो, वह बीसियों जनों की उपस्थिति में ही शूट होता है। दर्शक जानते हैं कि फिल्मी सीन का निजी जीवन से कोई ताल्लुक नहीं होता है।
विज्ञापन
इस फिल्म में आपके लुक पर भी काफी बातें हो रही हैं?
मेरे अलग लुक का क्रेडिट मनीष मल्होत्रा को जाता है। नैना के किरदार को एक नया रंग देने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। मैं इसमें डाक्टरी की पढ़ाई करने वाली एक लड़की का किरदार कर रही हूं।
एक तरफ आप ग्रे शेड वाले किरदार कर रही हैं और दूसरी तरफ नैना जैसी सरल और सीधी भूमिकाएं?
मुझे तो लगता है कि यह मेरी खासियत ही मानी जाएगी कि मैं हर किस्म की भूमिकाओं में फिट बैठती हूं। मैं संजय लीला भंसाली की फिल्म `रामलीला’ में भी लीला नाम की परंपरागत गुजराती लड़की बनी हूं।
'चेन्नई एक्सप्रेस’ में तो आप तमिल गर्ल बनी हैं। यह किस तरह का रोल है?
`चेन्नई एक्सप्रेस’ का किरदार बहुत मजेदार है। वैसे भी यह रोहित शेट्टी टाइप फिल्म है। यूं तो इसमें रोमांटिक कॉमेडी है, लेकिन एक्शन भी कम नहीं है।
शाहरुख के साथ यह आपकी दूसरी फिल्म होगी। सलमान के साथ आपने एक भी फिल्म नहीं की?
मैं तो सलमान के साथ काम करने के लिए मरी जा रही हूं, लेकिन ऐसा ऑफर तो मिले। लेकिन मुझे भरोसा है कि किसी न किसी फिल्म में सल्लू की हीरोइन जरूर बनूंगी। मैं तो यह सोच रही हूं कि कब वह दिन आए जब मैं सलमान के साथ काम करुं।