फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   i victim politics of the film industry- ameesha patel

मैं फिल्म इंडस्ट्री की राजनीति का शिकार हुई: अमीषा

Fri, 01 Feb 2013 04:55 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
नई दिल्ली/आईएएनएस Updated Fri, 01 Feb 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
i victim politics of the film industry- ameesha patel

'गदर' और 'कहो न प्यार है' जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्मों से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली अमीषा पटेल को इन फिल्मों के बाद फिर वैसी सफलता नहीं मिली। कुछ समय पर्दे से दूर रहने के बाद अमीषा एक बार फिर 'रेस 2' के जरिए बड़ी फिल्म में दिखी हैं। हालांकि अमीषा इसे अपनी वापसी जैसा कुछ नहीं मानतीं।

विज्ञापन


आईएनएस से बातचीत करते हुए अमीषा ने कहा कि फिल्मों में वापसी जैसे शब्द उन नायिकाओं के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं जो शादी करने या मां बनने के बाद दोबारा फिल्में करती हैं। उनके मुताबिक उन्होंने कभी भी बॉलीवुड को नहीं छोड़ा और 'रेस 2' से उनकी वापसी नहीं हुई है।
विज्ञापन


अमीषा ने कहा कि मैंने कभी सिनेमा जगत को नहीं छोड़ा। मैं हमेशा से यहीं रही हूं। मेरी आखिरी फिल्म 'चतुर सिंह 2 स्टार्स' (2011) थी। फिल्म ने अच्छा व्यवसाय नहीं किया, शायद इसलिए लोग इसके बारे में नहीं जानते। अगर समय के लिहाज से देखें तो यह एक साल ऐसा रहा है जब मैं फिल्मों में नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीषा ने कहा कि बॉलीवुड में कई तरह की राजनीति चलती है। उनके कॅरियर के सही तरीके से न चल पाने की एक बड़ी वजह फिल्मी गलियारों की राजनीति ही है। उन्होंने कहा कि मेरी 'कहो न प्यार है' से बेहतरीन शुरुआत हुई थी लेकिन इसके लिए अभिनेता ऋतिक रोशन को सारी वाहवाही मिल गई। यही हाल कुछ दूसरी फिल्मों का भी हुआ।

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से एक सकारात्मक सोच वाली इंसान रही हूं। मेरी ईमानदारी और मेरी सकारात्मक सोच मुझे औरों से अलग बनाती है। मैं किसी फिल्मी परिवार से नहीं आई हूं और कुल मिलाकर यह एक बाहरी इंसान के लिए नई दुनिया है।"

अमीषा के मुताबिक वह फिल्म को पाने के लिए किसी तरह की राजनीति में नहीं पड़तीं। उन्होंने कहा, "मैंने कभी किसी अभिनेत्री की फिल्म नहीं छीनी। लेकिन किसी किरदार के लिए मुझसे फिल्में छीनी गईं। प्रत्येक दिन जब मैं खुद को आइने के सामने देखती हूं तो खुश होती हूं कि मैं एक साफ-सुथरे व्यक्तित्व की ईमानदार लड़की हूं।"


अमीषा इन दिनों अपनी फिल्मों के निर्माण को लेकर भी व्यस्त हैं। उनकी एक फिल्म का निर्देशन डेविड धवन और दूसरी का प्रियदर्शन कर रहे हैं। अमीषा का कहना है कि उन्हें अपने करियर को लेकर कोई अफसोस नहीं है। वह आज जहां पर हैं वहां संतुष्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed