{"_id":"5c32c281bdec2256f2027247","slug":"i-t-raid-seizes-assets-worth-rs-11-crore-from-karnataka-film-industry-entities","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री में आयकर विभाग का छापा, KGF एक्टर यश समेत 4 सुपरस्टार्स की संपत्ति पर नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री में आयकर विभाग का छापा, KGF एक्टर यश समेत 4 सुपरस्टार्स की संपत्ति पर नजर
Mon, 07 Jan 2019 08:47 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 07 Jan 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग की तरफ से कर्नाटक में तीन से पांच जनवरी तक हुई छापेमारी में 11 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री के 4 सुपरस्टार्स की संपत्ति भी जब्त करने की खबर है।
विज्ञापन
इन चार सुपरस्टारों में शिवाराज कुमार, पुनीत कुमार, सुदीप और KGF एक्टर यश शामिल हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म KGF ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा कमाया है जिसके चलते फिल्म अभिनेता यश और उनके निर्माता विजय के वित्तीय लेनदेनदारियों की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा तीन फिल्म निर्माताओं रॉकलिन, वेंकटेश, सी.आर. मनोहर और बी. विजय किरागांधूर के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई हैं। अभिनेताओं और निर्माताओं को पहले वारंट जारी किए जाने के बाद आयकर अधिनियम 1961 की धारा 132 के तहत तलाशी ली गई।
विज्ञापन
जब्त संपत्ति में 2.85 करोड़ रुपये नकदी और 25.3 किलोग्राम सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। आयकर विभाग ने बताया कि तलाशी के दौरान पाए गए दोष सिद्ध करने वाले साक्ष्यों के अनुसार, आयकर चूककर्ताओं ने 109 करोड़ रुपये की आय का लेखा-जोखा पेश नहीं किया। कई मसलों के साक्ष्य मिले हैं, लेकिन किसी ने स्वीकार नहीं किया है। गुप्त आय के बारे में पता चलने पर यह आंकड़ा बहुत ज्यादा होगा।