फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   i never do a sex comedy film

एडल्ट कॉमेडी पर कुछ बोले हैं वरूण धवन

Sat, 12 Jul 2014 07:21 AM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 07:21 AM IST
विज्ञापन
i never do a sex comedy film

अभिनेता वरुण धवन कहते हैं कि वह वयस्क कॉमेडी करने में सहज़ नही हैं। अब तक 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'मैं तेरा हीरो' में काम कर चुके वरुण का मानना है कि वह ना ही तो इसमें सहज़ हैं, और ना ही ऐसी फिल्मों से अपने चाहने वालों को निराश करना चाहते हैं।

विज्ञापन


वरुण कहते हैं, "मैं वयस्क कॉमेडी कर के बहुत सी आशंकाओ से घिर जाऊँगा। मुझे लगता है कि मेरे सबसे ज्यादा फैंस बच्चे हैं। और मैं उनके चेहरे पर इस तरह के तेवर नही लाना चाहता।"
विज्ञापन

बच्चे भी देखते हैं मेरी फिल्म

i never do a sex comedy film

​मेरी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'मैं तेरा हीरो' जैसी फिल्मों से बहुत से बच्चे आकार्षित हुए थे, और वे सभी मुझे पसंद करते हैं। इसलिए मैं उन्हें इस तरह के दृष्यों से निराश नहीं कर सकता।"

​अपनी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में अपने किरदार के बारे में बताते हुए वरुण कहते हैं, ​ "हम्प्टी एक हीरो नहीं है, बल्कि वह ऐसा लड़का है जो हर किसी को चरितार्थ करता है। यहाँ तक कि अगर वह कुछ हीरो वाला काम करने भी जाता है तो जीरो हो जाता है।"


दिल्ली से हो गई मोहब्बत

i never do a sex comedy film

​फिल्म में एक दिल्ली के लड़के की भूमिका निभाने वाले ​वरुण कहते हैं, उन्हें इस फिल्म में शूटिंग के दौरान दिल्ली से लगाव हो गया है। वह फिल्म के प्रोमोशन के लिए शुरुआत और अंत वहीं से करने चाहते हैं।

​हालाँकि वरुण की पहली दो फिल्में सफल हो चुकी है, लेकिन बावजूद इसके वह अपनी तीसरी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा' की रिलीज से पहले भी घबरा रहे हैं। वह कहते हैं, "​मैं बहुत घबराया हुआ था, लेकिन अब जब फिल्म का एक रिव्यू आ गया है तो वह अच्छा है, जिसे देख कर तसल्ली मिली है। लेकिन मैं ​अभी भी नर्वस हूँ, ​जबकि आलिया शांत है​।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed