{"_id":"1abf650e-74e1-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"i-me-aur-main-tropical-romantic-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कॉमेडी फिल्म में है रोमांस का ट्राइएगंल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस कॉमेडी फिल्म में है रोमांस का ट्राइएगंल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 12 Feb 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'आई मी और मैं' एक मार्च को रिलीज हो रही है। लंबे समय बाद जॉन अब्राहम किसी सोलो हीरो वाली फिल्म में रोमांटिक भूमिका करते दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ दो नायिकाएं चित्रांगदा सिंह और प्राची देसाई हैं, जो कि फिल्म में खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन
कॉमेडी के मूल ट्रैक पर बनी इस फिल्म की खासियत यह है कि यह तीनों ही कलाकार पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। 'देशी ब्वायज' फिल्म में चित्रांगदा के साथ जान अब्राहम थे जरूर पर उनका एक भी सीन साथ में नहीं था। कई कॉमेडी रियलिटी शो में दिख चुके कपिल शर्मा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। जाहिर है कि जब एक कॉमेडियन इस फिल्म का निर्देशक हो दर्शकों के लिए हंसने के मौके खूब जुटाए गए होंगे। कॉमेडी के साथ-साथ इस फिल्म में दर्शकों को एक रोमांटिक ट्रैंगल भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
फिल्म के प्रोमो टीवी पर दिखने शुरू हो गए हैं। 'किसी के हाथ न आएगी यह लड़की' की तर्ज पर 'किसी के हाथ न आएगा यह लड़का' गाना फिल्म रिलीज से पहले लोकप्रिय हो गया है। इस गाने में जॉन अब्राहम अपनी दोनों नायिकाओं चित्रांगदा सिंह और प्राची देसाई के साथ दिखेंगे। दोनों ही नायिकाएं गाने में सुंदर और हॉट दिख रही हैं।
विज्ञापन