{"_id":"36f90c53f254d1b6d7f373bde6490798","slug":"i-have-two-boy-friend-in-school-time-says-alia-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में मेरे दो-दो ब्वॉयफ्रेंड थेः आलिया भट्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्कूल में मेरे दो-दो ब्वॉयफ्रेंड थेः आलिया भट्ट
मुंबई ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2013 02:24 PM IST
विज्ञापन
एक फिल्म पुरानी अभिनेत्री आलिया भट्ट की बात ही निराली है। उनकी दिलफेंक अदा के चर्चे शुरू हो चुके हैं। हो भी क्यों ना? कभी वे अर्जुन कपूर के साथ गलबहियां करती दिखती हैं, तो कभी वरुण धवन के साथ चुहलबाजी करती नजर आती हैं।
विज्ञापन
जब उनसे पूछा जाता है कि आखिर वे किसके साथ डेटिंग कर रही हैं? तो वे इसका गोलमोल जवाब देती हैं कि यह सवाल बड़ा ही उलझा हुआ है...। अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में आलिया जिस अंदाज में उपस्थित थीं, उससे तो साफ लग रहा था कि उनकी दोस्ती काफी आगे बढ़ चुकी है। वे उनके साथ डेटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
लेकिन आलिया का कहना है कि वे अर्जुन के साथ कोई डेटिंग नहीं कर रही हैं। तो क्या वरुण के लिए उनका दिल धड़क रहा है? आलिया का जवाब है कि दो अदाकार जब साथ में घूमें या फिल्में देखते हुए मिलें, इसका यह मतलब नहीं निकालना चाहिए कि उनके बीच कोई चक्कर चल रहा है।
विज्ञापन
आलिया की इस तरह की सयानी बातें सुनकर कोई भी चकरा सकता है। बातें बनाने में तो उनका कोई जवाब ही नहीं है। अपने फिल्मकार पिता महेश भट्ट से उन्हें यह गुण जन्मजात मिला है। आलिया का अपने बारे में यह भी कहना है कि वे कोई संत नहीं हैं।
स्कूल लाइफ में उनके दो-दो बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। लेकिन साथ ही वे यह भी अपनी बात में जोड़ती हैं कि उनका कैरियर अभी शुरू ही हुआ है। इतनी जल्दी वे किसी के प्यार में नहीं पड़ सकतीं। मतलब यही कि आलिया को चर्चा पाने के कुछ नुस्खे मिल चुके हैं। दो-दो हीरोओं से अपनी करीबी भी शायद वे इसी वजह से दिखा रही हैं।