फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   i have no time for gauri says shahrukh

मेरे पास गौरी के लिए वक्त नहीं: शाहरुख खान

Mon, 02 Sep 2013 12:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
i have no time for gauri says shahrukh

शोहरत की बुलंदी पर बैठे सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान को लेकर एक ऐसी बात कही है जिसे सुनकर शायद लोगों को सफलता और सफल होने का एक नया नजरिया मिले।

विज्ञापन


एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों और अपने व्यक्तिगत जीवन पर खुलकर चर्चा की। इस इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा कि यह फीलिंग अच्छी लगती है कि आपके देश में लाखों फैन्स हैं।
विज्ञापन


यह भी अच्छा है कि मैं किसी भी तरह की सुख और सुविधाएं खरीद सकता हूं। लेकिन इसका एक उल्टा भी प्रभाव पड़ता है। आज मेरे पास अपनी पत्नी गौरी के साथ बैठकर बात करने का समय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीनों बीत जाते हैं जब हम फुरसत से कोई ऐसी बातें करें जो किसी भी पति और पत्नी के बीच में होती हैं। हम ऐसी बातें नहीं कर पाते हैं। यह इस सफलता का एक बुरा पहलू है। जो मुझे हमेशा खटकता रहता है।

अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा कि सुहाना और आर्यन मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। इनसे मेरी खूब पटती है। इन दोनों के पास मेरे तरह का ही सेंस ऑफ ह्रयूमर है।

सुहाना की तारीफ करते हुए शाहरुख ने कहा कि वह किसी भी बात को लेकर बहुत स्पष्ट होती है। कई बार तो ऐसा होता है कि मैं किसी मसले पर कंफ्यूज्ड होता हूं और सुहाना उस पर अपनी दो टूक टिप्पणी दे देती है।


अब्राम के बारे में शाहरुख ने कहा कि अभी तक उनकी जान-पहचान अब्राम से नहीं हो पाई है। उसे उन्होंने शीशे के बाहर से ही देखा है। जब जान पहचान हो जाएगी तब पता चलेगा कि अब्राम का स्वभाव क्या है और क्या पसंद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed