फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   I do not want to release my documentary in India: Sunny Leone

ऐसा क्या है इस फिल्म में जिसे छुपाना चाहती हैं सनी लियोनी

Wed, 21 Sep 2016 12:07 PM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Wed, 21 Sep 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
I do not want to release my documentary in India: Sunny Leone

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन नहीं चाहती कि उनकी जिंदगी पर आधारित बनी डॉक्यूमेंट्री ‘मोस्टली सनी’ भारत में रिलीज हो। उनका कहना है कि डॉक्यूमेंट्री में उनकी कहानी से न्याय नहीं किया गया है। इसमें बहुत कम ही ऐसी चीजें हैं जो उनके जीवन से जुड़ी हैं।

विज्ञापन


ज्यादातर बातें मनगढ़ंत हैं और किसी और ने अपने विचार इसमें थोपे हैं। ‘मोस्टली सनी’ के बारे में बताया गया है कि यह सनी की जिंदगी के बारे में है। इसमें बताया गया है कि एक रूढ़िवादी सिख परिवार की लड़की किस तरह लॉस एंजिलिस में जाने के बाद वयस्क फिल्मों की कैसे बड़ी स्टार बन गईं।
विज्ञापन


सनी कह रही हैं कि यह उनकी कहानी नहीं है। इसमें किसी ने अपने विचार डाल दिये हैं। उन्होंने कहा, ‘आपके अलावा किसी और को आपकी कहानी बताने का हक नहीं है। ये मेरी बायोपिक नहीं है। इससे छेड़छाड़ की गई है।’ दिलीप मेहता ने वृत्तचित्र का निर्देशन किया है। हाल ही में इसका प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म में भी हुआ है। लियोन इस कार्यक्रम में भी नहीं पहुंची थीं। दिलीप मेहता कहते हैं कि वह हैरान हैं कि लियोन टोरंटो प्रीमियर में नहीं आईं। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री वृत्तचित्र में कुछ बदलाव चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed