फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   i do many films free of cost- anupam kher

मैने कई फिल्में तो मुफ्त में की हैं- अनुपम खेर

Tue, 22 Jan 2013 10:17 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 22 Jan 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
i do many films free of cost- anupam kher

अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करने वाले अनुपम खेर ने कहा है कि उन्होंने हमेशा अच्छे सिनेमा को तरजीह दी है। वह कभी पैसे या बड़े बैनर के पीछे नहीं भागे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुझे फिल्म अच्छी लगी है और फिल्मकार का बजट कम है, तो वह फिल्म मैने फ्री में भी की है।

विज्ञापन


अपनी आने वाली फिल्म 'स्पेशल 26' के प्रमोशन को लेकर हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। यह पूछे जाने पर कि वह फिल्में कौन सी हैं, अनुपम खेर ने कहा कि यदि मैं उन फिल्मों का नाम लेता हूं तो मैं उनकी तौहीन करूंगा। साथ ही मैं उन फिल्मकारों को छोटा ठहराउंगा जिनके साथ मैने फिल्में की हैं। हां, अनुपम खेर ने उन फिल्मों का नाम जरूर लिया जो उन्होंने बहुत कम पैसे में अच्छी स्क्रिप्ट की वजह से की।
विज्ञापन


अनुपम खेर ने कहा कि मैंने 'ए वेडनसडे' और 'खोसला का घोसला' फिल्में बहुत कम पैसों में कीं। कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं हैं जो यदि रिलीज होने के बाद नुकसान में चली गईं तो उनके बनाने वालों से मैने अपनी तय फीस नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेर ने कहा कि मुझे इस बात से कभी फर्क नहीं पड़ा कि मुझसे जूनियर कलाकार को मेरे से ज्यादा पैसे मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर फिल्मों में दर्शकों की भीड़ हीरो की वजह से आती है तो जाहिर है कि उन्हें पैसे भी ज्यादा मिलने चाहिए। अभिनेता अनुपम खेर बहुत जल्द 'स्पेशल छब्बीस' में एक ठग के रुप में नज़र आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडेय ने किया है। उन्होंने इसके पहले 'ए वेडनस डे' फिल्म निर्देशित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed