{"_id":"5e01d95f8ebc3e87bc0699da","slug":"hungama-2-poster-with-paresh-rawal-shilpa-shetty-meezaan-pranita-subhash-directed-by-priyadarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हंगामा 2' का पोस्टर हुआ रिलीज, परेश रावल के साथ शिल्पा शेट्टी करेंगी 'कंफ्यूज'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हंगामा 2' का पोस्टर हुआ रिलीज, परेश रावल के साथ शिल्पा शेट्टी करेंगी 'कंफ्यूज'
Tue, 24 Dec 2019 02:58 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 24 Dec 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
हंगामा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2003 की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' के निर्माता ने अब इसका दूसरा भाग 'हंगामा 2' लाने की तैयारी कर ली है। इस फिल्म के लिए निर्माता और निर्देशक प्रियदर्शन और वीनस एंटरटेनमेंट के रतन जैन ने हाथ मिलाया है। इस फिल्म में निर्माताओं की तैयारी आपको हंसी, आनंद और मनोरंजन का डबल डोज देने की है।
विज्ञापन
प्रियदर्शन को हलचल, गरम मसाला, दे धना धन जैसी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह कहते हैं, 'हंगामा को रिलीज हुए 17 साल बीत चुके हैं और दर्शक इस फिल्म को अभी भी याद करते हैं। मुझे हलचल और गरम मसाला के बाद फिर से निर्माता रतन जैन के साथ काम करने में खुशी हो रही है। और मैं हंसी से लोट-पोट कर देने वाली इस मनोरंजन भरी फिल्म को बड़े पर्दे पर वापस लाने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता रतन जैन ने कहा, 'हंगामा अपने समय के सबसे प्रतिष्ठित कॉमेडी से भरपूर और मनोरंजक फिल्मों में से एक रही है। यह सभी आयु वर्ग के लोगों की एक सुनहरी याद है। हम इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म को बड़े पर्दे पर वापस लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।'
विज्ञापन
इस फिल्म में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मिजान जाफरी और दक्षिण की सेंसेशनल अभिनेत्री प्रणिता सुभाष मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। परेश रावल हंगामा फिल्म के मुख्य किरदारों में से एक हैं। इसके किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अब सात साल बाद वह फिर से प्रियदर्शन के साथ जुड़ने जा रहे हैं। इन्होंने इससे पहले हेरा फेरी, भागम भाग और मालामाल वीकली जैसी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्मों में एक साथ काम किया है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Throwback: जब सलमान ने सिखाया था सनी लियोनी को साड़ी पहनने का तरीका, वायरल हुईं थीं तस्वीरें