फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   huma qureshi told she never feel shame for giving auditions

फिल्मों के लिये ऑडिशन देने में कोई शर्म नहीं: हुमा

Sun, 13 Aug 2017 04:25 PM IST
एजेंसी, भाषा
एजेंसी, भाषा Updated Sun, 13 Aug 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
huma qureshi told she never feel shame for giving auditions
हुमा कुरैशी
बॉलीवुड में फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से पहचान बनाने वाली अदाकारा हुमा कुरैशी ने कहा कि फिल्मों के लिये ऑडिशन देने में उन्हें कभी शर्म महसूस नहीं हुई ।
विज्ञापन


गुरिंदर चढ्डा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पार्टिशन 1947’ में मुख्य भुमिका निभा रही हुमा ने कहा कि इस फिल्म से पहले गुरिंदर से उनकी कभी मुलाकता नहीं हुई थी और यह किरदार एक कास्टिंग डायरेक्टर के जरीये उन्हें मिला। उन्होंने कहा, ‘‘ जब कास्टिंग डायरेक्टर उनके पास फिल्म का प्रस्ताव लेकर आयी तो इसका विषय और गुरिंदर का नाम सुनते ही मैंने हामी भर दिया। जिसके बाद मुझे ऑडिशन के लिये बोला गया। मेरे ऑडिशन टेप को गुरिंदर के पास भेजा जोकि उन्हें पसंद आया। ’’
विज्ञापन


हुमा ने भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘ इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में चयन होना मेरे लिये यह काफी भावुक मौका था क्योंकि मैंने 2014 में रिलीज हुई ‘डेढ़ इश्किया’ तक हर फिल्म के लिये ऑडिशन दिया है । फिल्मी दुनिया में मुझे कुछ भी आसानी से नहीं मिला। मैं काफी मेहनती अभिनेत्री हूं और ऑडिशन देने में मुझे कोई शर्म नहीं आती। मैं गर्व से बोलती हूं कि हां मैंने ऑडिशन दिया है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- भाभी करीना कपूर के अंदाज में बेबी बंप दिखाती नजर आईं ननद सोहा अली खान

हुमा ने बताया कि भारत-पाक बंटवारे पर बनीं इस फिल्म में वह मुस्लिम लड़की ‘आलिया’ का किरदार निभा रही जो एक हिन्दू लड़के से प्यार करती है। आलिया पढ़ी-लिखी है और अपने परिवार के प्रति जिम्मेदार है लेकिन देश के बंटवारे से उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


हुमा की तरीफ करते हुये गुरिंदर ने कहा कि जब उन्होंने हुमा का ऑडिशन टेप देखा तो लगा आलिया का किरदार उन्हीं के लिये लिखा गया है। गुरिंदर ने कहा, ‘‘ ऑडिशन टेप में हुमा का अभिनय कमाल का था। उन्होंने इस किरदार की हर बारीकी को अच्छे से निभाया और उनका चेहरा भी पीरियड फिल्मों के लिये उपयुक्त है।’’ 

18 अगस्त को रिलीज हो रही ‘पार्टिशन 1947’ में हुमा के साथ ओम पुरी, मनीष दयाल, नीरज काबी, ह्यूज बॉनविले और गिलियन एंडरसन जैसे सितारें है। हॉलीवुड में ‘वाइसरॉय हाउस’ के नाम से रिलीज हुई यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी है।

पढ़ें-  ढिंचैक पूजा से गोपी बहू तक, ये चेहरे 'बिग बॉस-11' में मचाएंगे धमाल, देखें लिस्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed