लखनऊ फिल्म के प्रमोशन के लिए आई हुमा कुरैशी अमर उजाला की मेहमान बनीं और साझा की ढेर सारी बातें।
2 of 12
हुमा कुरैशी
- फोटो : amar ujala
पुरानी हवेली, कड़कती बिजली, दरवाजे पर खट-खट की दस्तक और हाथों में मोमबत्ती लिए टहलती चुड़ैल या लंबे नाखूनों व बड़े बाल वाला भूत। अमूमन हिंदी हॉरर फिल्मों में यही सब देखने को मिलता है। लेकिन अब हॉरर फिल्मों का रूप बदल चुका है। ‘दोबारा : सी योर इविल’ मूवी में दर्शक डर का नया अवतार देखेंगे।
3 of 12
हुमा कुरैशी
- फोटो : amar ujala
यह कहना है इस फिल्म की नायिका हुमा कुरैशी का। वे मंगलवार को फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ आई थीं और अमर उजाला की खास मेहमान थीं। दो जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी हॉरर फिल्म है, जो डर के साथ मानवीय संवेदनाओं का करीब से एहसास कराती है।
4 of 12
हुमा कुरैशी
- फोटो : amar ujala
हुमा ने बताया, फिल्म एक भाई व उसकी बहन की है। इसमें मैं बहन नताशा का किरदार निभा रही हूं। बचपन में परिवार में एक हादसा हो जाता है जिसका जिम्मेदार भाई को माना जाता है और उसे सुधार गृह भेजा जाता है।
5 of 12
हुमा कुरैशी
- फोटो : amar ujala
वहां से लौटने पर उससे घटना पर बातें होती हैं। घर पर एक आइना होता है। बहन हादसे का जिम्मेदार उस आइने को मानती है और अपने भाई को भी यही समझाने की कोशिश करती है।