{"_id":"64d9f156f771d3faf5069693","slug":"huma-qureshi-shares-her-experience-working-with-irrfan-khan-and-rishi-kapoor-in-film-d-day-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Huma Qureshi: इरफान खान और ऋषि कपूर को याद करती नजर आईं हुमा कुरैशी, साझा किया 'डी-डे' में काम करने का अनुभव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Huma Qureshi: इरफान खान और ऋषि कपूर को याद करती नजर आईं हुमा कुरैशी, साझा किया 'डी-डे' में काम करने का अनुभव
Mon, 14 Aug 2023 02:56 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:56 PM IST
सार
हुमा कुरैशी ने हाल ही में फिल्म 'डी-डे' में इरफान खान और ऋषि कपूर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।
विज्ञापन
इरफान खान-हुमा कुरैशी-ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री हुमा कुरैशी हाल ही में दिवंगत एक्टर्स इरफान खान और ऋषि कपूर का जिक्र करती नजर आईं। बता दें कि अभिनेत्री ने दोनों के साथ फिल्म 'डी-डे' में काम किया। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। अभिनेत्री ने हाल ही में इरफान और ऋषि कपूर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।
विज्ञापन
इरफान खान के लिए कही यह बात
हुमा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि दोनों दिग्गज सितारों को काम करते हुए देखना अपने आप में बेहद खूबसूरत था। दोनों का अपना अलग ही स्टाइल था। हुमा कुरैशी के मुताबिक इरफान खान एक एक्टर के रूप में बेहद प्रामाणिक थे। उन्होंने अपने करियर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ भारतीय सिनेमा के लिए जो किया वह शानदार है।
विज्ञापन
Sunny-Akshay: गदर 2,ओएमजी 2 की सफलता के बाद एक-दूसरे के गले लगे सनी-अक्षय? यहां जानें वायरल फोटो के पीछे का सच
विज्ञापन
ऋषि कपूर के अंदर था जुनून
हुमा कुरैशी ने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को लेकर भी बात की। हुमा का कहना है कि ऋषि कपूर एक अलग तरह के कलाकार थे। एक्टर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने हर डायलॉग को पूरी मेहनत के साथ तब तक दोहराते थे, जब तक कि उन्हें सही उच्चारण और भाव न मिल जाए, जैसा कि वह खुद चाहते थे। हुमा ने आगे कहा कि वह करीब 30 वर्षों से काम कर रहे थे और इसके बाद भी अपने काम के प्रति जुनूनी थे।
Jawan Song chaleya Out: चार साल बाद दिखा शाहरुख का रोमांटिक अंदाज, जवान का नया गाना 'चलेया' हुआ रिलीज
ऋषि कपूर से ली थी यह सीख
हुमा का कहना है कि फिल्म 'डी-डे' के दौरान ऋषि कपूर को काम करते हुए देखकर वह भी यही चाहती थीं कि इंडस्ट्री में 30 साल काम करने के बाद भी वह उनकी तरह अपना जुनून बरकरार रख सकें। बता दें कि अप्रैल 2020 में इरफान खान और ऋषि कपूर दोनों सितारे इस दुनिया को अलविदा कह गए।
Suryast: पूरी हुई रिवेंज ड्रामा फिल्म सूर्यास्त की शूटिंग, जबर्दस्त किरदार में दिखेंगी लारा दत्ता और पत्रलेखा