फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   huma qureshi satisfied his weight

'मैं इस 'भूख' को दबाकर नहीं रख सकती'

Sat, 12 Jul 2014 12:09 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
huma qureshi satisfied his weight

हुमा कुरैशी ने अपना वजन क्या कम किया, एक पत्रिका की कवरगर्ल बन गईं। वह कहती हैं, ऐसा खानपान के स्वस्थ चुनाव से ही संभव हो पाया।

विज्ञापन


अगर इनकी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' देखकर दर्शक मस्त हो गए, तो उनकी सुडौल काया से एक नए स्टाइल का चलन बढ़ा। वजन को हालांकि कम करने से उनके खानपान की आदतों का कोई लेना-देना नहीं है।

शौक में नहीं आया अंतर

huma qureshi satisfied his weight

​हुमा कहती हैं, "मेरे खान-पान के शौक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। हर 10 दिनों पर मेरे प्रशिक्षक मुझे वे तमाम चीजें खाने-पीने की छूट देते हैं, जो मुझे बेहद पसंद है। मुझे भूखे रहने में विश्वास नहीं है। हां, मैं स्वस्थ खानपान का चुनाव करती हूं।"​

​उन्होंने कहा, "मेरे प्रशिक्षक बेहद अच्छे हैं। उन्होंने स्वस्थ खान-पान के प्रति मेरी रुचि जगाई। जंक फूड खाना मैंने छोड़ दिया। मैं हर रोज कसरत करती हूं।"​

​ "यह शानदार अनुभव था। एक मैगजीन की कवर गर्ल और विशेष फीचर 'बी अनस्टॉपेबल' का हिस्सा बनने पर मुझे गर्व है। क्योंकि हर महिला अजेय होने में विश्वास करती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed