फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi REVEALS rejecting two-lead film over lack of experience of other actor and not being paid higher

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने ठुकराई दो बड़ी फिल्में, कम सैलरी और साथी अभिनेता के कम अनुभव को बताई वजह

Thu, 07 Nov 2024 03:12 PM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 07 Nov 2024 03:12 PM IST
सार

हुमा ने स्पष्ट किया कि वह फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन तभी जब फिल्मों में अन्य अभिनेताओं की तरह उनके किरदार को भी समान महत्व दिया जाए।

विज्ञापन
Huma Qureshi REVEALS rejecting two-lead film over lack of experience of other actor and not being paid higher
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram/ Huma Qureshi

विस्तार

अपनी अद्भुत अभिनय के लिए मसहूर हुमा कुरैशी ने हाल ही में दो मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म को अस्वीकार करने के पीछे का कारण का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इन फिल्मों के लिए उन्हें उच्च वेतन की पेशकश नहीं की गई थी। इसके साथ ही इन फिल्मों में उनके साथ काम करने वाले दूसरे अभिनेताओं में अनुभव की कमी के कारण उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। उन्होंने बताया कि अगर कोई अभिनेता अपने सोशल मीडिया फॉलोइंग के कारण लोकप्रिय माना जाता है, इसका यह मतलब नहीं कि उसके शो या फिल्मों को दर्शक पसंद करेंगे। 
विज्ञापन


दो फिल्मों को न कहने का बताया कारण
एक मीडिया साक्षात्कार में हुमा कुरैशी ने दो नई फिल्मों को न कहने के पीछे के कारमों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि ईमानदारी महत्वपूर्ण है। अन्य अभिनेताओं की लोकप्रियता के बावजूद उन्हें लगता है कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उनका अनुभव अन्य अभिनेताओं के अनुभव से मेल नहीं खाता है। उन्होंने कहा, "बिना नाम बताए, मुझे दो लीड फिल्मों की पेशकश की गई थी। मैंने उसे स्वीकार नहीं किया, क्योंकि इसमें शामिल अन्य मशहूर अभिनेताओं के पास स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का मेरे जितना अनुभव नहीं था।" 
विज्ञापन


मुख्य भूमिका वाली फिल्मों को करने से किया इनकार
हुमा ने स्पष्ट किया कि वह फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन तभी जब फिल्मों में अन्य अभिनेताओं की तरह उनके किरदार को भी समान महत्व दिया जाए। उन्होंने आगे कहा कि करियर के इस स्तर पर उन्हें नहीं लगता कि कोई समझौता करने की जरूरत है। टीम ने उन्हें आश्वासन दिया कि यह दो मुख्य भूमिका वाली फिल्म है, हुमा ने स्पष्ट किया कि एक वरिष्ठ अभिनेता के रूप में उन्हें उच्च वेतन की उम्मीद है। जब टीम के साथ कोई समझौता नहीं हुआ तब उन्होंने दोनों फिल्मों को करने से इनकार कर दिया।  जॉली एलएलबी 2 की अभिनेत्री ने कहा, "उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि दोनों मुख्य भूमिका वाली फिल्में हैं, लेकिन एक वरिष्ठ अभिनेत्री के तौर पर मैंने उच्च वेतन की मांग की थी। हमारे बीच बात नहीं बनी और मैंने काम करने से इनकार कर दिया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉली एलएलबी 3 में आएंगी नजर
हुमा कुरैशी ने बताया कि वह इन परिस्थितियों का सामना ईमानदारी और सम्मान के साथ करती हैं। उन्होंने हुमा ने कहा कि उन्हें जिन फिल्मों की पेशकश की गई वह ओटीटी के लिए थीं, जहां उन्होंने बहुत नाम कमाया। बता दें कि हुमा हाल ही में जी 5 के शो मिथ्या के दूसरे सीजन में नजर आईं। गुलाबी और बयान उनकी आने वाली फिल्में हैं। पिंकविला के अनुसार, हुमा जॉली एलएलबी 3 में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed