फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi receives a surprise from American filmmaker Zack Snyder

अमेरिकी फिल्ममेकर जैक स्नाइडर ने दिया हुमा कुरैशी को सरप्राइज, लिखी यह खास बात'; अभिनेत्री ने किया रिप्लाई

Tue, 31 Mar 2026 11:31 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 31 Mar 2026 11:31 AM IST
सार

Huma Qureshi Zack Snyder: मंगलवार की सुबह हुमा कुरैशी के लिए बहुत खास हो गई। मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर से हुमा को आज एक खास सरप्राइज मैसेज किया है।

 

विज्ञापन
Huma Qureshi receives a surprise from American filmmaker Zack Snyder
जैक स्नाइडर-हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी फिल्ममेकर जैक स्नाइडर और हुमा कुरैशी ने हॉलीवुड फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' में एक साथ काम किया है। फिल्म की रिलीज के पांच साल बाद जैक ने 'आर्मी ऑफ द डेड' को लेकर एक पोस्ट शेयर किया और साथ ही अभिनेत्री हुमा के बारे में खास बात लिखी है।

विज्ञापन

जैक स्नाइडर का पोस्ट
जैक स्नाइडर ने इंस्टाग्राम पर 2021 की अपनी जॉम्बी फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' का जिक्र करते हुए हुमा की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि हुमा बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं। उनके अनुसार हुमा में बहुत टैलेंट है, स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी शानदार है। हुमा ने इस मैसेज का जवाब देते हुए लिखा, 'आप सबसे अच्छे हैं, बॉस मैन।'

View this post on Instagram

A post shared by zack snyder (@zacksnyder)


विज्ञापन
विज्ञापन

सरप्राइस से खुश हैं हुमा
जैक स्नाइडर के इस खास सरप्राइज मैसेज से हुमा बेहद खुश हैं। हुमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी जैक को शुक्रिया कहा और लिखा, 'जैक स्नाइडर से यह खास मैसेज मिलना कितना प्यारा सरप्राइज है। आपको और मेरी 'आर्मी ऑफ द डेड' फैमिली को याद करती हूं।'

विज्ञापन

हुमा की पहली हॉलीवुड फिल्म
'आर्मी ऑफ द डेड' फिल्म में डेव बॉतिस्ता मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में एक ग्रुप वैगास के कसीनो में डकैती करने जाता है। हुमा कुरैशी के अलावा एला पर्नेल, ओमारी हार्डविक, एना डे ला रेग्वेरा और कई कलाकार भी इसमें थे। यह हुमा की हॉलीवुड में पहली फिल्म थी।

'टॉक्सिक' में नजर आएंगी हुमा
इन दिनों हुमा अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है। 'टॉक्सिक' में हुमा के अलावा यश, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी और नयनतारा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'टॉक्सिक' 4 जून 2026 को सिनेमोघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Jumanji 3: 'जुमानजी' की तीसरे पार्ट की शूटिंग हुई खत्म, 'द रॉक' ने शेयर की सेट की बीटीएस तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed