फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi Dodges Wedding Query Amid Marriage Rumours With Rumoured Boyfriend Rachit Singh Video Viral

‘शादी कब है?’ अफेयर के बीच कथित बॉयफ्रेंड से शादी के सवाल पर हुमा कुरैशी ने दिया ये रिएक्शन; वीडियो वायरल

Wed, 06 May 2026 12:31 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 06 May 2026 12:31 PM IST
सार

Huma Qureshi Rachit Singh Viral Video: हुमा कुरैशी अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। जानिए शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया क्या रिएक्शन…

विज्ञापन
Huma Qureshi Dodges Wedding Query Amid Marriage Rumours With Rumoured Boyfriend Rachit Singh Video Viral
हुमा कुरैशी और रचित सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी फिल्मों और सीरीज से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। एक्टिंग कोच रचित सिंह से अफेयर की चर्चाओं के बीच अब दोनों की शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। हुमा और रचित को अक्सर साथ में देखा जाता है। पिछले कुछ दिनों से अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस बीच हुमा कुरैशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे जब शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उनका रिएक्शन अब वायरल है।

विज्ञापन

वायरल हो गया हुमा कुरैशी का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर हुमा कुरैशी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हुमा अपने कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ ही नजर आ रही हैं। कपल किसी जगह से साथ में बाहर आते हैं। इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं, जिसके बाद कपल साथ में पोज भी देते हैं। इस दौरान एक पैपराजी हुमा से पूछता है, ‘मैम, आपकी शादी कब है?’

विज्ञापन


पैपराजी के इस सवाल पर हुमा कोई जवाब नहीं देती हैं। वो सिर्फ मुस्कुराती रहती हैं और सवाल को नजरअंदाज कर देती हैं। हालांकि, इस दौरान हुमा ने रचित के साथ पोज देना जारी रखा। शादी के सवाल पर हुमा का ये रिएक्शन अब वायरल है और लोग उनकी मुस्कुराहट का अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

Huma Qureshi Dodges Wedding Query Amid Marriage Rumours With Rumoured Boyfriend Rachit Singh Video Viral
हुमा कुरैशी-रचित सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

हुमा-रचित ने रिश्ते पर नहीं की कभी बात
पिछले कई दिनों से हुमा कुरैशी और रचित सिंह के अफेयर की चर्चाएं बी-टाउन का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। दोनों को अक्सर साथ में ही स्पॉट किया जाता है। हालांकि, अभी तक हुमा या रचित किसी ने अपने रिश्ते पर मोहर नहीं लगाई है। लेकिन हाल ही में उन्हें कई कार्यक्रमों और आउटिंग में एक साथ देखा गया है।

कैमरे पर वे काफी सहज दिखते हैं, जिससे अफवाहें और बढ़ जाती हैं। कुछ खबरों के अनुसार, उनकी सगाई भी हो चुकी है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर में किसी के हवाले से कहा गया है कि कपल इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक ये सिर्फ अफवाहें ही हैं। फैंस को कपल के कंफर्मेशन का इंतजार है।

Huma Qureshi Dodges Wedding Query Amid Marriage Rumours With Rumoured Boyfriend Rachit Singh Video Viral
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया
हुमा की पाइपलाइन में हैं कई बड़ी फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी आखिरी बार पिछले साल अपनी हिट वेब सीरीज ‘महारानी’ के चौथे सीजन और ‘दिल्ली क्राइम’ के तीसरे सीजन में नजर आई थीं। इसके अलावा वो पिछले साल आई फिल्म 'सिंगल सलमा' में भी प्रमुख भूमिका में थीं।

वहीं उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो हुमा की पाइपलाइन में कई बड़ी फिल्में व प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें यश की मच अवेटे फिल्म 'टॉक्सिक' भी शामिल है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में 'बेबी डू डाई डू', 'पूजा मेरी जान' और 'गुलाबी' जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed