फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi angry tweeted about terrible customer service monica o my darling actress lost luggage in newark

Huma Qureshi: विदेशी एयरपोर्ट पर सामान के लिए दर-ब-दर भटकने पर फूटा हुमा का गुस्सा, बोलीं- बेहद बेकार सर्विस

Sat, 24 Dec 2022 11:54 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 24 Dec 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
Huma Qureshi angry tweeted about terrible customer service monica o my darling actress lost luggage in newark
हुमा कुरैशी - फोटो : insta

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने अपने टैलेंट से साबित कर दिया है कि वह किसी भी तरह के रोल में अपने आप को ढाल सकती हैं और स्क्रीन पर एक नए अंदाज में धमाल मचा सकती हैं। हुमा अपनी फिल्मों के साथ ही अपने लुक्स को लेकर भी खूब चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन आज अभिनेत्री न तो अपनी किसी फिल्म के कारण और न ही अपने लुक की वजह से लाइमलाइट में हैं। दरअसल, आज हुमा कुरैशी अपने द्वारा हाल ही में किए गए एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस ट्वीट में हुमा ने अपना सामान न मिलने और किसी भी तरह की मदद न मिलने की बात कही है।

विज्ञापन

हुमा कुरैशी किसी काम से अमेरिका स्थित न्यू जर्सी के शहर नेवार्क गई हैं। जहां से अभिनेत्री ने अपने बैग न मिलने की जानकारी देते हुए वहां की कस्टमर सर्विस को लेकर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। हुमा ने वहां की संस्थान को टैग किया और ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं अभी-अभी नेवार्क पहुंची हूं, लेकिन मेरे दोनों बैग्स अभी तक यहां नहीं पहुंचे हैं..और इस प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद करने वाला यहां कोई नहीं है। आपके ऑनलाइन नंबर और वेबसाइट बेकार है। यहां की कस्टमर सर्विस टेरिबल है और मुझे नहीं पता मेरा सामान कब मिलेगा।'
Tom Cruise-Nicole: रील लाइफ में पति-पत्नी बन टॉम और निकोल ने यूं बसाया घर, महज दो दिन में अलग किए अपने रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन

हुमा कुरैशी की इस ट्वीट पर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यूनाइटेड एयरलाइंस ने जवाब दिया और अभिनेत्री को हुई इस तरह की परेशानी के लिए माफी भी मांगी। यूनाइटेड एयरलाइन्स ने लिखा, 'हैलो हुमा, हमसे संपर्क करने के लिए धन्यवाद। आपका सामान मिलने में हुई देरी के बारे में सुनकर हमें खेद है क्योंकि हम समझते हैं कि यह एक अच्छा अनुभव नहीं है। कृपया इडब्लू स्थित हमारे बैगेज सर्विस कार्यालय में विलंबित बैगेज क्लेम फाइल करें। इसके साथ ही प्लीज हमें अपना कंफर्मेशन नंबर भी भेजें।' 
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर हुई अंकित गुप्ता की विदाई! गले लगाकर फूट-फूटकर रोईं 'सच्चाई की देवी'

विज्ञापन

अब देखना होगा की अभिनेत्री के इस ट्वीट पर कितनी जल्दी कार्रवाई होती है। हुमा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अभिनेत्री को फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' में देखा गया था। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसमें हुमा के काम की बहुत तारीफ की गई थी। 
Pathaan: विवादों के बीच करोड़ों में बिके शाहरुख खान की 'पठान' के ओटीटी राइट्स! इस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed