{"_id":"ea700caa6d7f73fe68f16d623cec5e09","slug":"hritik-roshan-sujain-krrish3","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो ये है ऋतिक-सुजैन के अलगाव की वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
...तो ये है ऋतिक-सुजैन के अलगाव की वजह
अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 02 Dec 2013 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरहीरो कृष बनकर ऋतिक रोशन भले ही बड़ी से बड़ी समस्या को हल कर रहे हों, लेकिन असल जिंदगी में उनकी जटिलताएं बढ़ती जा रही हैं। पत्नी सुजैन के साथ उनके रिश्ते सामान्य न रह जाने की खबरें सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
ऐसे में जबकि ऐक्टर फिल्में हिट होने के बाद परिवार के साथ छुट्टियों पर जाते हैं, ऋतिक रोशन शनिवार को अकेले ही अपने दोस्तों के साथ अमेरिका चले गए हैं। इन दोस्तों के नाम भी नहीं बताए गए हैं।
विज्ञापन
लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह है कि ऋतिक ऐसे समय विदेश गए हैं, जबकि मुंबई के बांद्रा में सुजैन और उनकी दोस्तों महीप कपूर तथा सीमा खान का एक बड़ा स्टोर खुलने जा रहा है।
विज्ञापन
इसका उद्घाटन 11 दिसंबर को होना है। ऋतिक को इस स्टोर का उद्घाटन करना था। सूत्रों के अनुसार ऋतिक इससे बचने के लिए पत्नी को अकेला छोड़ कर निकल गए हैं।
बताया जा रहा है कि ऋतिक ने जब सीमा खान से कहा था कि वह इस मौके पर मौजूद नहीं रह पाएंगे तो सीमा ने कहा था कि उद्घाटन की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है।
इस पर ऋतिक ने कहा कि ऐसा न करें क्योंकि उनके वापस आने की तारीख पक्की नहीं है। उल्लेखनीय है कि सीमा, सलमान खान की भाभी हैं। अब सूत्र कह रहे हैं कि सीमा ने सलमान खान से स्टोर का उद्घाटन करने की बात कही है। सलमान इन दिनों मुंबई में हैं और फिल्म ‘किक’ की शूटिंग कर रहे हैं।
पिछले दो महीनों से ऋतिक और सुजैन अलग-अलग रहने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। सुजैन अपने माता-पिता के पास हैं। वह कृष-3 के प्रमोशन कार्यक्रमों से भी दूर रहीं।
इसके अलावा अपने ससुर राकेश रोशन की जन्मदिन पार्टी में भी वह तमाम मेहमानों के पहुंचने के बाद देर से आईं और थोड़ी देर रुक कर लौट गईं। ऐसे में अलगाव की खबरों को हवा मिली, जो रितिक के पत्नी के बगैर विदेश चले जाने से और तेज हो गई हैं।