फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hritik roshan, sujain, krish3

उफ, जाने-अनजाने ये क्या कर बैठे ऋतिक-सुजैन?

Fri, 17 Jan 2014 04:04 PM IST
Updated Fri, 17 Jan 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
hritik roshan, sujain, krish3

बॉलीवुड में मिसाल के तौर पर पेश की जाने वाली ऋतिक और सुजैन की जोड़ी टूट वैसे तो टूट ही चुकी है बस कोर्ट की औपचारिक मुहर बाकी है।

विज्ञापन


लेकिन इस दौरान जिस स्थिति का दोनों लोग सामना कर रहे हैं उसके बारे में उन्होंने कभी भी सोचा नहीं होगा। इन दोनों की प्रेम कहानी दुख और आरोपों के ऐसे पड़ाव से गुजरेगी ये किसी को भी नहीं पता था।
विज्ञापन


लग रहे हैं बड़े-बड़े आरोप

hritik roshan, sujain, krish3

सुजैन खान ने जब इस बात की घोषणा की थी कि वह ऋतिक रोशन से दूर होने जा रही हैं तभी से इस बात की अफवाहें जोर पकड़ रहीं थीं कि सुजैन किसी पुरुष की वजह से ऋतिक से दूर जा रहीं हैं।

सबसे पहले इस मामले में अर्जुन रामपाल का नाम सामने आया। अर्जुन ने देर नहीं की और इस खबर के आते ही इस खबर के खंडन पर उतर आए।अब सुनने में आया है कि सुजैन खान का अफेयर एक बॉलीवुड एक्टर से है।

और सुजैन पिछले कुछ महीनों से इस एक्टर के साथ डेटिंग कर रहीं हैं। ये एक ऐसा मुकाम है जो आम से लेकर खास हर लड़की को झेलना पड़ता है। रिश्ते टूटने में सबसे पहले उसका ठीकरा उसके ही सिर फोड़ा जाता है। फिर चाहे वह लड़की आम हो या खास।


ऋतिक भी नहीं हैं दूध के धुले

hritik roshan, sujain, krish3

इस रिश्ते में खटास की बड़ी वजह तो ऋतिक की आशिकमिजाजी ही बताई गई है। 'काइट्स' की रिलीज के वक्त ही उनका फिल्म की हीरोइन के साथ अफेयर चला था जिससे सुजैन पहली बार सबसे ज्यादा नाराज हुई थीं।

अब बताया जा रहा है ऋतिक किसी नई लड़की के साथ इश्क फरमा रहे हैं और सुजैन की कई चेतावनियों के बाद भी वह नहीं सुधरे।

विज्ञापन

क्यों रह रहे हैं मां-बाप से अलग?

hritik roshan, sujain, krish3

ये भी चर्चाएं हैं कि अपने पिता के बेहद करीब माने जाने वाले ऋतिक ने तलाक की घोषणा के बाद जो चौंकाऊ कदम उठाया। उससे अफवाहों का बाजार और गर्म हो गया है। सुजैन से दूर हो चुके ऋतिक अब अपने माता-पिता के साथ भी नहीं रहना चाह रहे।

लोगों का तो यहां तक कहना है कि ऋतिक उस नई लड़की की वजह से ही एक अलग घर लेकर रह रहे हैं।

ऋतिक के बुलावे को सुजैन ने नकारा

hritik roshan, sujain, krish3

ऋतिक ने अपनी बथर्ड पार्टी पर न सिर्फ अपने बच्चों बल्कि सुजैन को भी निमंत्रण दिया। लेकिन सुजैन शायद इस रिश्ते में अब कोई भी दिलचस्पी नहीं लेना चाह रहीं इसलिए वह ऋतिक की पार्टी का हिस्सा नहीं बनी।

हां उन्होंने बच्चों को जरुर उनके पिता के पास जाने दिया। ऋतिक और सुजैन दोनों ने ही मिलकर बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी भी ली है। ऐसे में ऋतिक के बर्थडे में सुजैन ने बच्चों को तो भेज दिया लेकिन खुद नहीं आईं।

अभी बाकी हैं कोर्ट की चुनौतियां

hritik roshan, sujain, krish3

ऋतिक रोशन और सुजैन का झगड़ा अब कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने इनसे धैर्य रखने को कहा है। ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने करीब एक महीने पहले एक-दूसरे से अलग रहने की घोषण कर दी थी।

इन दोनों ने अलग होने के लिए बांद्रा की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी भी दायर कर दी है। कोर्ट ने इन दोनों को दो महीने के काउंसलिंग सीजन से गुजरने की सलाह दी है।
 
कोर्ट के मुताबिक काउंसलिंग के दौरान ये दोनों एक-दूसरे से बात करके अपने बीच की गलतफहमियों या झगड़े को सुलझा सकते हैं। 

तो और होगी किरकिरी

hritik roshan, sujain, krish3

अगर ऐसा नहीं होता है तो कोर्ट इनके तलाक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।' जानकारों के मुताबिक अगर ये दोनों आपसी सहमति से तलाक लेना चाहते हैं तो ये पूरी प्रक्रिया 6 महीने के अंदर निपट जाएगी,

लेकिन अगर दोनों के बीच संपत्ति के बंटवारे और बच्चों की कस्टडी को लेकर विवाद होता है, तो इस प्रक्रिया को निपटने में लंबा वक्त लग सकता है। क्योंकि मामला हाई प्रोफइल है इसलिए ऐसा होने पर इन दोनों की और भी किरकिरी हो सकती है।

परिवार पर भी पड़े छींटे

hritik roshan, sujain, krish3

इन दोनों के बिगड़ते रिश्तो का खामियाजा इनके परिवारों को भी भुगतना पड़ा। जिसके छींटे इनके दामन पर भी उछाले गए। आम पारिवारिक कहानियों की तरह कभी सुजैन के प्रति सास-ससुर का व्यवहार खराब बताया गया तो कभी सुजैन के परिवार पर उनकी जिंदगी में अधिक हस्तक्षेप की बातें सामने आईं।

ऐसे में राकेश रोशन और संजय खान सहित उनके पूरे परिवार को परेशानी झेलनी पड़ी और अब भी झेल रहे हैं।

अब दिख रही है खीज भी

hritik roshan, sujain, krish3

ऋतिक ने आनन-फानन में तलाक लेने की घोषणा तो कर दी। लेकिन अब दुनिया के सवालों का जवाब वह नहीं दे पा रहे हैं। वह जहां भी जा रहे हैं उनसे इस मामले में ही सवाल पूछे जा रहे हैं।

ऋतिक को ये सब जितना आसान लगा था उतना ही ये कठिन निकला। अब ऋतिक लोगों से बचते फिर रहे हैं। यही नहीं ये खीज उनके चेहरे पर भी साफ देखी जा रही है। मीडिया को उनके निजी मामलों से दूर रहने की हिदायत भी उन्होंने दे दी है। ऋतिक बात-बात पर अपना आपा भी खो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed