फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hritik roshan, kaitreena kaif, charcha me

पढ़िए बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Sat, 23 Nov 2013 03:12 PM IST
Updated Sat, 23 Nov 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
hritik roshan, kaitreena kaif, charcha me

बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरों में ऋतिक रोशन की चोट और दो नायिकाओं की खटपट शामिल है।

विज्ञापन


*रितिक रोशन के कारण कैटरीना कैफ की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ‘कृष-3’ की रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी के बाद रितिक ने ब्रेक ले लिया है। वह अमेरिका चले गए हैं। इस कारण उनकी फिल्मों ‘बैंग बैंग’ और ‘शुद्धी’ की शूटिंग आगे बढ़ा दी गई है। दोनों में कैटरीना हैं। 2014 में अब इनकी शूटिंग शुरू होगी। मगर तब कैटरीना के पास तारीखें नहीं हैं। इंतजार कीजिए कि आगे क्या होगा।

*राजकुमार यादव से तो आप परिचित होंगे। ‘लव सेक्स और धोखा’, ‘काय पो चे’ से लेकर ‘शाहिद’ तक उनकी ख्याति ने सफर तय किया है। अब पता चला है कि राजकुमार ने अपना नाम बदल लिया है। अपनी मां की सलाह पर उन्होंने नाम न केवल राजकुमार राव कर लिया है, बल्कि राजकुमार की अंग्रेजी स्पेलिंग में एक एम एक्स्ट्रा लगा लिया है। देखें किस्मत अब उन्हें कहां पहुंचाती है।
विज्ञापन


*एक फिल्म में दो हीरोइनें हों और उनके बीच खटपट की अटकलें न लगें कैसे हो सकता है? ‘डेढ़ इश्किया’ में माधुरी दीक्षित के साथ हुमा कुरैशी हैं। दोनों की उम्र और अनुभव में जमीन-आसमान का फर्क है, लेकिन लोग बार-बार हुमा से पूछ रहे हैं कि माधुरी के साथ आपका मुकाबला कैसा रहा? हुमा परेशान हैं जवाब दे-दे कर।
विज्ञापन
विज्ञापन


*गीतकार-लेखक जावेद अख्तर को ट्विटर पर खूब खरीखोटी सुनना पड़ रही है। उन्होंने गुरुवार को ‘तहलका’ वाले तरुण तेजपाल को नैतिक मूल्यों वाला व्यक्ति बताते हुए उनकी निंदा तो की मगर कहा कि उन्होंने गलती स्वीकारने का साहस दिखाया। लोग जावेद साहब से कह रहे हैं कि आप तो जज्बात और शब्द समझते हैं, फिर क्यों ऐसी बात कह रहे हैं।


*नवाजुद्दीन सिद्दिकी सलमान खान के साथ काम करने जा रहे हैं। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला सलमान खान को लेकर 'किक' नामक एक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी साजिद कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed