पहले से ज्यादा और करीब आ गए ऋतिक-सुजैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन ने 25 करोड़ की लागत का एक नया अपार्टमेंट खरीद लिया है। उनका यह नया घर 4500 वर्गफुट का है। बांद्रा स्थित यह घर ऋतिक और उनकी बीवी सुजेन ने मिलकर खरीदा है।
तो क्या इस नए घर का कोई लिंक पिछले दिनों चर्चा में रहे ऋतिक और सुजेन के बीच बिगड़ते संबंधों से है? जी नहीं, यह सब फैलाई हुई बातें हैं। दोनों मिलकर घर खरीद कर ये साफ कर दिया है कि उनमें अनबन की खबर अफवाहें थीं।
ऋतिक के करीबीजनों का कहना है कि इस फ्लैट की बुकिंग तो छह महीने पहले ही हो चुकी थी। अब भी इसे पूरा होने में इतना ही वक्त लगने वाला है। इसलिए यह कहना गलत होगा कि सुजेन को मनाने के लिए ऋतिक ने नया घर खरीदा है।
दरअसल ऋतिक और सुजेन ने अपने भविष्य को ध्यान में रखकर यह अचल संपत्ति खरीदी है। वे इस फ्लैट में रहेंगे या नहीं, इसका अभी निर्णय नहीं लिया गया है।