फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan voted Asia's sexiest man in UK

एशिया का सबसे 'सेक्सी पुरुष' भी एक भारतीय

Thu, 11 Dec 2014 03:53 PM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan voted Asia's sexiest man in UK

बॉलीवुड के सबसे स्मार्ट अभिनेताओं में से एक ऋतिक रोशन का जलवा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में चलता है। यहाँ तक कि उनकी तुलना ग्रीक गॉड से की जाती है। और इस बार ऋतिक रोशन ने एक बार फिर से एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष होना के श्रेय हांसिल किया है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के साप्ताहिक समाचार पत्र ईस्टर्न आई द्वारा करवाई गई इस वोटिंग में '50 सेक्सीएस्ट एशियन मेन इन द वर्ल्ड' में 40 वर्षीय ऋतिक तीसरी बार सबसे सेक्सी व्यक्ति के ताज से नवाजे गए हैं। पिछले तीन सालों से इस वोटिंग में सबसे ऊपर रहे ऋतिक को पिछले साल अली जफर ने मात दे दी थी लेकिन ऋतिक इस बार फिर से इस सूची में टॉप पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

ऋतिक ने दिया धन्यवाद भी

Hrithik Roshan voted Asia's sexiest man in UK

इस वोटिंग की रेटिंग ​बुधवार ​को निकाली गई है और इसमें बेहद चौंकाते हुए छोटे पर्दे के अभिनेता कुशाल टंडन दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं​। वहीं पिछले साल ​नंबर एक की पोजीशन पर रहे अभिनेता अली जफर ​इस बार तीसरे नंबर तीन पर आ गए हैं।​ ​इस बड़ी उपलब्धि के लिए ईस्टर्न आई ​का धन्यवाद करते हुए ऋतिक ने कहा​ है​, ​"​धन्यवाद ​'​इस्टर्न आई​'​।

इस आकर्षक टैग को पाकर मैं बहुत ​धन्य हूं। मेरा मानना है कि सेक्सी होने का अर्थ शारीरिक ​तौर पर ​कम और मानसिक ​रूप से ज्यादा है।" ​​वहीं ईस्टर्न आई ​शोबिज के संपादक ​असजद नजीर​ का मानना है कि ऋतिक एक वैश्विक सिनेमाई सुपरस्टार​ बनने की राह पर हैं।

जिसका कारण है ऋतिक का लगातार इस वोटिंग में नंबर एक पॉजिशन पर आना। जो हर कसौटी पर खरे उतरे हैं। वह एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। वह बॉलीवुड के एक बेहतरीन डांसर हैं, शारीरिक बनावट और मानवता के तौर पर बेहतरीन इंसान हैं।

प्रियंका चुनी गईं थीं सबसे सेक्सी

Hrithik Roshan voted Asia's sexiest man in UK

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को ऐशिया की सबसे सेक्सी लड़की चुना गया था। यूके के न्यूजपेपर 'ईस्टर्न आई' के द्वारा कराए गए सर्वे में यह नतीजा सामने आया था। 32 वर्षीय एक्ट्रेस और सिंगर प्रियंका चोपड़ा को एशिया की सबसे सेक्सी लड़की के रूप में चुना गया।

 पिछले साल टॉप करने वाली कैटरीना कैफ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इस टाइटल को पाने के बाद प्रियंका ने कहा कि, मुझे नहीं पता मैंने ऐसा क्या किया है, जो मुझे यह खिताब दिया गया। लेकिन जो हो, मैं इसे पाकर बहुत खुश हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed