{"_id":"2a70d644823c782d5651aaec40e17ae9","slug":"hrithik-roshan-second-marriage-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषित हुई ऋतिक की दूसरी शादी की तारीख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
घोषित हुई ऋतिक की दूसरी शादी की तारीख
अमर उजाला,मुंबई
Updated Wed, 25 Dec 2013 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक-सुजैन के तलाक के बाद एक बड़ी खबर आई है। ऋतिक रोशन की दूसरी शादी की तारीख घोषित हो गई है।
विज्ञापन
इन दिनों चारों ओर ऋतिक रोशन की चर्चा पत्नी से अलग होने के कारण हो रही है। लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि जवां ऋतिक आगे की जिंदगी कैसे बिताएंगे? उनकी उम्र अभी मात्र 39 साल की है।
ऋतिक का नाम समय-समय पर करीना कपूर और बारबरा मोरी जैसी हीरोइनों से जुड़ा है लेकिन फिलहाल वह पूरी तरह सिंगल हैं। ऐसे में भविष्य में उनकी हमसफर कौन होगी यह तो कोई नहीं बता सकता, परंतु जाने-माने ज्योतिषि बेजन दारुवाला का कहना है कि ऋतिक की जिंदगी में आगे जाकर टर्निंग पॉइंट आएगा और 2015 में वह संभवतः दूसरी शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि अभी ऋतिक पत्नी सुजैन से केवल अलग रह रहे हैं और दोनों का विधिवत तलाक नहीं हुआ है। उधर, सुजैन के पिता संजय खान कह चुके हैं कि वे चाहते हैं ऋतिक-सुजैन फिर से एक छत के नीचे आ जाएं।
विज्ञापन
अब देखना रोचक होगा कि दोनों की जिंदगी आगे क्या मोड़ लेती है। ऋतिक फिलहाल मुंबई में हैं और कुछ विज्ञापनों की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने बच्चों के साथ घर पर नया साल मनाना चाहते हैं।
सूत्रों के अनुसार अगर सुजैन की बच्चों को लेकर नए साल पर कोई अलग प्लानिंग नहीं हुई तो ऋतिक की इच्छा पूरी हो सकती है। आजकल ऋतिक घर में अकेले हैं क्योंकि उनके माता-पिता पिंकी और राकेश रोशन छुट्टियां बिताने लंदन गए हैं।
दारुवाला ने मीडिया में नए साल की दस्तक के बीच कुछ और फिल्मी सितारों की जिंदगी पर भी बात की है। इस सेलेब्रिटी भविष्यवक्ता के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के आने वाले दिन कैरियर के हिसाब से तो बहुत अच्छे हैं, लेकिन संभव है कि उनकी निजी जिंदगी में कुछ उठा-पटक देखने को मिले। तो क्या यह स भव है कि प्रियंका की जिंदगी में कोई आने वाला है? लंबे समय से वह अकेली हैं और आखिरी बार उनका नाम शाहिद कपूर से जुड़ा था।
दारुवाला का कहना है फिल्मी फैन्स को 2014 में खास तौर पर तीन सितारों पर नजर रखनी चाहिए, जो लगातार उनका मनोरंजन करेंगे। बेजन के अनुसार अगला साल रणबीर कपूर का होगा। अगला ही नहीं, वह मानते हैं कि आने वाले पांच सालों में रणबीर लगातार नई ऊंचाइयां छूते जाएंगे और खूब तरक्की करेंगे।
वहीं हीरोइनों में सबसे लकी साबित होंगी दीपिका पादुकोण। बेजन कहते हैं कि इस लड़की में दम है। उल्लेखनीय है कि 2013 भी दीपिका के लिए बहुत शानदार साबित हुआ है और उन्होंने एक के बाद एक पांच हिट फिल्में दी हैं।
बेजन की मानें तो इन नए सितारों के बीच एक ऐसा सदाबहार सितारा भी है, जिस पर उम्र का कोई असर नहीं दिख रहा है। बेजन के अनुसार अगले साल सलमान एक बार फिर धमाका करेंगे और दर्शकों के दिलों पर उनका राज बरकरार रहेगा।