{"_id":"c33119f1d9536d355d8a203f1640c239","slug":"hrithik-roshan-rubbishes-divorce-rumours","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजैन से तलाक के मुद्दे पर बोले ऋतिक रोशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुजैन से तलाक के मुद्दे पर बोले ऋतिक रोशन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Sep 2013 10:24 AM IST
विज्ञापन
अपनी पत्नी सुजैन खान से तलाक लेने संबंधी अफवाहों के बीच ऋतिक रोशन ने पहली बार इस पर अपना मुंह खोला है।
विज्ञापन
अपनी फिल्म 'कृष 3' के प्रमोशन से जुड़े एक कार्यक्रम में ऋतिक रोशन ने अपनी इंटीरियर डिजाइनर पत्नी सुजैन से अलग होने की अफवाहों का बुरी तरह से खंडन किया है।
ऋतिक रोशन ने इस बात का खंडन करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "एक विचार है-आपके जीवन में उन लोगों का महत्व अधिक होता है जो आपसे प्यार करते हैं।"
विज्ञापन
इधर सुजैन की बहन फराह खान अली ने भी ऐसी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि "हस्तियों को लेकर हमेशा ही अफवाहें उड़ती रहेंगी। हर पढ़ी बात का यकीन न करें।"
विज्ञापन
सुजैन और ऋतिक ने 2000 में शादी की थी। उनके बीच तलाक की अफवाह ऋतिक रोशन के पापा राकेश रोशन की बर्थडे पार्टी के बाद से शुरू हुई थीं। इस जन्मदिन पार्टी में सुजैन आकर कुछ ही मिनटों में वापस लौट गई थीं।