फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan film Mohnjodadho up release date

अटक गई ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदाड़ो'

Fri, 16 Jan 2015 04:05 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan film Mohnjodadho up release date

ऋतिक रोशन की आने वाली 'मोहनजोदाड़ो' की रिलीज अटक गई है। आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजोदाड़ो' को लेकर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि दर्शकों में भी काफी चर्चा थी। वहीं आशुतोष गोवारिकर भी एक लम्बे समय बाद कोई फिल्म लेकर आ रहे थे। लेकिन खबर है कि फिल्म की रिलीज अब अगस्त 2016 तक टल गई है।

विज्ञापन


यह दूसरी फिल्म होगी, जिसमें आशुतोष और ऋतिक रोशन का तड़का दर्शकों को लुभाएगा। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'जोधा अकबर' में अपना कमाल दिखाया था। आशुतोष की मेगा प्रोजेक्ट 'मोहनजोदाड़ो' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले फिल्म का प्रदर्शन अगले साल गणतंत्र दिवस पर होना था, लेकिन अब यह अगस्त 2016 में प्रदर्शित होगी।

विज्ञापन

हिस्टोरिकल फिल्म है 'मोहनजोदाड़ो'

Hrithik Roshan film Mohnjodadho up release date

ऋतिक की 'मोहनजोदाड़ो' फिल्म इंडस वैली सिविलाइजेशन के दौर की लव स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म में ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े की जोड़ी बनाई गई है।

फिल्म डिज्नी इंडियाज स्टूडियो बिजनेस और आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के को-प्रोडक्शन में बन रही। फिल्म में विदेशी तकनीक का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है।

फिल्म 'लगान', 'जोधा-अकबर' और 'खेले हम जी जान से' के बाद 'मोहनजोदाड़ो' आशुतोष की चौथी हिस्टोरिकल फिल्म है। वहीं, ऋतिक एक बार फिर इतिहास से जुड़ी कहानी में नजर आएंगे। ऋतिक की इस फिल्म को देखने के लिए उनके फैंस दिल थामे इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed