फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hrithik roshan does not know acting kangana Ranaut give shocking statment on twitter know the inside story

#Askkangana: उद्धव ठाकरे और संजय राउत को कंगना ने दिया जवाब, बताया राजनीति में कब करेंगी एंट्री

Mon, 20 Feb 2023 05:44 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 20 Feb 2023 05:44 PM IST
सार

कंगना ने आज अपने ट्विटर अकांउट पर आस्क कंगना सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की सियासत पर भी जमकर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
hrithik roshan does not know acting kangana Ranaut give shocking statment on twitter know the  inside story
कंगना रनौत - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज की वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा करती रहती है। कंगना ने आज यानी सोमवार को अपने ट्विटर अकांउट पर आस्क कंगना (#askangana) सेशन रखा। इस सेशन के जरिए एक्ट्रेस ने अपने फैंस के पूछे गए सवालों के मजेदार जवाब दिए। #askangana सेशन में उनके फैंस ने उनकी फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ तक के सवाल पूछे, जिनका कंगना ने काफी दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया है।

विज्ञापन

hrithik roshan does not know acting kangana Ranaut give shocking statment on twitter know the  inside story
कंगना रनौत - फोटो : social media

कंगना ने ट्वीटर पर आस्क कंगना (#askangana) के जरिए महाराष्ट्र की सियासत पर भी जमकर निशाना साधा है। एक्ट्रेस के एक फैन ने उनसे पूछा कि- उद्धव ठाकरे और संजय राउत का हाल देखकर कैसा लग रहा है? जिसका कंगना ने दिलचस्प जवाब देते हुए कहा कि- दूसरों का पतन देखकर कभी भी खुद को सही नहीं मानना चाहिए, ऐसी स्थिति में खुद को सही समझना नीच और दयनीय लोगों का काम होता है और मैं उस तरह की इंसान नहीं हूं।
 



वहीं, कंगना के दूसरे फैन ने भी उनसे राजनीति से संबंधित एक और सवाल पूछ डाला कि कंगना पॉलिटिक्स में कब एंट्री करने वाली हैं? जिसके जवाब में कंगना ने कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। एक्ट्रेस अभी अपने काम पर  ही फोकस करेगीं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

hrithik roshan does not know acting kangana Ranaut give shocking statment on twitter know the  inside story
कंगना रनौत, ऋतिक रोशन - फोटो : social media
ट्वीटर पर एक यूजर ने कंगना से पूछा कि बॉलीवुड में आपका फेवरेट एक्टर कौन है ऋतिक रोशन या दिलजीत दोसांज ? इस सवाल का अलग जवाब देते हुए कहा, “मुझे लगा कि कोई एक्शन करता है और कोई सॉन्ग वीडियो बनाता है. ईमानदारी से कहूं तो उन्हें कभी एक्टिंग करते नहीं देखा, किसी दिन मैं उन्हें एक्टिंग करते देखूं तो ही बता सकती हूं... अगर ऐसा कुछ होता है तो मुझे बताना धन्यवाद।”
 

वहीं, कंगना के एक और फैन ने पूछा कि प्यार और सच में से आप क्या चुनना चाहेगीं? जिस पर कंगना ने कहा कि आप प्यार को नहीं,बल्कि प्यार आपको चुनता है। प्यार सूरज की किरणों की तरह होता है,प्यार का काम आपको खत्म करना नहीं होता है।
 

यह भी पढ़ें-  Monday Flashback: जब रेखा ने अरुणा ईरानी से छीना था 'मंगलसूत्र', क्या आपको पता है यह किस्सा

 
विज्ञापन

hrithik roshan does not know acting kangana Ranaut give shocking statment on twitter know the  inside story
कंगना रनौत - फोटो : social media

कंगना ने हाल ही में अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपने बचपन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में कंगना ने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए नजर आईं थीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने साथ ही एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा था। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही सर्वेश मेवारा की फिल्म 'तेजस' और अनुराग बसु की फिल्म 'इमली' में नजर आने वाली हैं।   

यह भी पढ़ें-   Kangana Ranaut: कंगना ने बताई क्लासेज बंक करने की वजह, शर्मा अंकल का यह किस्सा भी सुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed