{"_id":"e0dab5a2-e9fa-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"hrithik-roshan-discharged-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋतिक की अस्पताल से छुट्टी, दो महीने करेंगे आराम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक की अस्पताल से छुट्टी, दो महीने करेंगे आराम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Jul 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पिछले दिनों उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी। यह सर्जरी पूरी तरह से सफल रही है। डॉक्टरों ने ऋतिक को कम से कम दो महीने आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
हिंदुजा अस्पताल में ब्रेन सर्जरी कराने के बाद ऋतिक रोशन को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। वह अपने पापा राकेश रोशन के साथ घर आ गए हैं।
मालूम हो कि सिर में लगातार तेज दर्द की शिकायत के बाद ऋतिक रोशन की ब्रेन सर्जरी की गयी थी।
उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक दो महीने पहले ऋतिक जब फिल्म 'बैंग बैंग' के लिए स्टंट कर रहे थे तभी उनके सिर पर चोट लग गयी। इसके बाद उन्होंने सीटी स्कैन कराया था।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3 इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। 'बैंग बैंग' की शूटिंग पिछड़ने से यह फिल्म कुछ समय के लिए पोस्टपोन हो सकती है।