ऋतिक का अकेलापन दूर, आईं कैटरीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों का हाल इस समय करीब-करीब एक सा है। ऋतिक रोशन जहां पत्नी सुजैन से अलगाव का दर्द भुलाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कैटरीना कैफ भी यह याद करना नहीं चाहतीं कि नए साल का स्वागत करते हुए उनके और रणबीर कपूर के बीच कैसी अनबन हुई।
जहां ऋतिक की शादी टूटी, वहीं कैटरीना का रणबीर से शादी करने का सपना। लेकिन ऐसा लगता है कि फिल्म ‘बैंग बैंग’ के सेट पर ऋतिक और कैटरीना को एक-दूसरे में ऐसा दोस्त मिल गया है जो उन्हें बीती जिंदगी की तकलीफ कम करने की दवा साबित हो सकता है।
शूटिंग में मिले हैं दिल
फिल्म ‘बैंग बैंग’ की पिछले दिनों मनाली में शूटिंग हो रही थी। सेट पर मौजूद सूत्रों की मानें तो शूटिंग के दौरान ऋतिक और कैटरीना अच्छे दोस्त बन गए हैं। असल में, दोनों ही पिछले कुछ दिनों से अकेलापन महसूस कर रहे थे।
ऋतिक के पत्नी से अलगाव और स्वास्थ्य खराब होने की तो पूरी दुनिया को खबर है, ऐसे में कैटरीना शूटिंग के दौरान लगातार उनका उत्साह बढ़ा रही थीं। वहीं रणबीर से दोस्ती टूटने से दुखी कैटरीना की तकलीफ कम करने के लिए ऋतिक ने उनका सिर अपने कांधे पर रखा।
लंबा वक्त मिला इन दोनों को
सूत्रों के मुताबिक इन दिनों दोनों के दिल का जो हाल है, वे ऋतिक-कैटरीना खूब अच्छे से समझ सकते थे। हालांकि किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने पहली बार लंबा वक्त साथ नहीं बिताया है।
इससे पहले जोया अख्तर की फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की शूटिंग के समय दोनों ने स्पेन की खूब सैर की थी। इस तरह से उनका परिचय पुराना है। ऋतिक की फिल्म फिल्म ‘अग्निपथ’ में कैटरीना ने ‘चिकनी चमेली’ आइटम डांस किया था और तीन दिनों की शूटिंग में ऋतिक भी उनके साथ थे।
पहले भी दोस्त रहे हैं
बताया जाता है कि ऋतिक के साथ कैटरीना हमेशा अच्छे दोस्त की तरह पेश आती रही हैं। पिछले साल जब ऋतिक बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे तो रणबीर के साथ स्पेन की छुट्टियों से लौटने के तुरंत बाद कैटरीना उन्हें मिलने अस्पताल जा पहुंची थी। रणबीर के साथ कैटरीना के इसी ट्रिप के बिकनी वाले फोटो बाद में आए थे तो विवाद खड़ा हो गया था।
ऋतिक के साथ कैटरीना की पुरानी दोस्ती का पता इसी बात से चलता है कि जब इस हीरो के स्वास्थ्य के कारण फिल्म ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग छह महीने आगे बढ़ गई तो कैटरीना ने बिना नखरे किए अपनी शूटिंग डेट्स भी समायोजित कर लीं। इस बीच वह फोन पर ऋतिक के संपर्क में रहीं और फिल्म के लिए उनका उत्साह बढ़ाती रहीं।
सूत्रों का कहना है कि ‘बैंग बैंग’ ने ऋतिक और कैटरीना की दोस्ती को और बढ़ा दिया है। फिल्म के पहले शेड्यूल के दौरान शिमला में भी वे काफी समय एक-दूसरे के साथ बैठ कर गप्पे लड़ाते थे। सिनेमा और जिंदगी के फलसफे पर बातें करते थे। मनाली में भी वे खूब साथ रहे।