फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hrithik roshan announces separation from wife sussanne

पत्नी से जुदा हुई ऋतिक की राहें, लेंगे तलाक

Sat, 14 Dec 2013 11:58 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 14 Dec 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
hrithik roshan announces separation from wife sussanne

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन ने तलाक लेने का फैसला किया है। लंबे समय से दोनों के तलाक की अटकलों की शुक्रवार तब पुष्टि हुई जब ऋतिक की तरफ से एक बयान मीडिया में जारी किया गया।

विज्ञापन


बीते चार महीनों से सुजैन पति से अलग होकर माता-पिता के घर में रह रही थीं। सुजैन गुजरे जमाने के अभिनेता संजय खान की बेटी हैं।

दोनों की 13 साल पहले 2000 में शादी हुई थी और उससे पहले उनकी चार वर्षों की दोस्ती थी। दोनों के बेटे ऋहान (सात साल) और ऋदान (पांच साल) हैं। बताया जा रहा है कि दोनों फिलहाल ऋतिक के घर पर हैं।
विज्ञापन


बीमार चल रहे ऋतिक इन दिनों अमेरिका में हैं। पिछले दिनों फिल्म ‘कृष-3’ की रिलीज से पहले उनके ब्रेन का एक ऑपरेशन भी हुआ था। एक और ऑपरेशन की बात अभी कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋतिक के पारिवारिक सूत्रों ने भी तलाक की खबरों की पुष्टि की है। इंडस्ट्री के लोगों का कहना है कि दोनों का अलग होना काफी पहले तय हो चुका था। बस औपचारिक घोषणा बाकी थी।

ऋतिक और सुजैन का विवाह वर्ष 2000 में हुआ था। मगर उसके कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें आने लगी थीं।

पढ़ें: ऋतिक और सुजैन के तलाक की पांच वजहें

अभिनेत्री करीना कपूर के साथ ऋतिक की तीन साल में तीन फिल्मों (कभी खुशी कभी गम, मुझसे दोस्ती करोगे और मैं प्रेम की दीवानी हूं) के दौरान दोनों सितारों के बीच नजदीकियों की चर्चा थीं। यह रोशन दंपति के बीच तनाव का कारण बनीं। जानकारों के अनुसार उस समय परिवार के लोगों की मध्यस्थता से यह शादी बची।

इसके बाद कुछ साल तक स्थितियां ठीक चलीं और 2006 और 2008 में सुजैन ने दो बेटों को जन्म दिया। परंतु इसके बाद एक बार फिर ऋतिक के जीवन में दूसरी महिला के आने की खबरों ने रिश्तों में खटास पैदा कर दी।

ऋतिक की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘काइट्स’ की शूटिंग के दौरान मैक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी के साथ इस हीरो की नजदीकियां सुर्खियां बनीं। फिल्म में ऋतिक और मोरी के बीच काफी अंतरंग दृश्य फिल्माए गए थे।

उन दिनों भी सुजैन अपने माता-पिता के पास चली गई थीं। फिल्म की रिलीज के बाद एक बार फिर दोनों साथ रहने लगे। परंतु बीच-बीच में खटपट की बातें आती रहीं।

हाल में ‘कृष-3’ की रिलीज के पहले सुजैन का रोशन परिवार से माता-पिता के पास चले जाना लोगों को खटका था। 6 सितंबर को ऋतिक के पिता राकेश रोशन के जन्मदिन की पार्टी में जब सुजैन काफी देर से पहुंची थी, तब नए सिरे से तलाक की अटकलों को हवा मिली थी। ‘कृष-3’ के किसी कार्यक्रम में भी सुजैन नहीं दिखाई दी थीं।


सुजैन ने मांगा तलाक: ऋतिक
ऋतिक रोशन ने अपने वक्तव्य में कहा है कि सुजैन ने हमारे 17 साल के संबंधों को खत्म करने का फैसला किया है। यह हमारे पूरे परिवार के लिए मुश्किल घड़ी है। मैं मीडिया और अन्य लोगों से अनुरोध करता हूं कि हमारी प्राइवेसी को बने रहने दें। मैं नहीं चाहता कि यह खबर मेरे प्रशंसकों और अन्य लोगों का विश्वास विवाह की संस्था में कम कर दे। विवाह में मेरा पूरा विश्वास है और हर स्तर पर मैं इसका सम्मान करता हूं। एक बार फिर मैं अपने चाहने वालों को आभार देता हूं कि वे मेरे स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और मेरे लिए प्रार्थना करते हैं। मेरा इलाज सही ढंग से चल रहा है और मैं जल्दी ही फिर से सामान्य जीवन में वापसी करूंगा। धन्यवाद।

यूं हुई थी ऋतिक-सुजैन की पहली मुलाकात
फिल्म ‘कहो ना... प्यार है’ में जिस तरह से पर्दे पर ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की मुलाकात होती है, ठीक वैसे ही ऋतिक की सुजैन से पहली भेंट हुई थी। वे दोनों एक ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी-अपनी कार में थे और एक साथ उन्होंने एक-दूसरे को देखा था। यह पहली नजर का प्यार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed