{"_id":"47571c1d96d10f5ba0be30741b9718ff","slug":"hrithik-is-avoiding-doctor-s-advice","type":"story","status":"publish","title_hn":" ऋतिक पर भारी न पड़ जाए जल्दबाजी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक पर भारी न पड़ जाए जल्दबाजी
मुबई /ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेन सर्जरी के बाद ऋतिक रोशन के लिए आराम बेहद जरूरी है। डॉक्टरों ने ऋतिक को साफ कह रखा है कि वे कुछ महीने पूरी तरह आराम करें। न शूटिंग में भागीदारी करें और न ही शूटिंग से संबंधित कोई तनाव मोल लें। लेकिन ऋतिक डॉक्टर की सलाह की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऋतिक ने अभी शूटिंग करने से तो दूरी बनाई हुई है, परंतु उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'कृष 3' के पोस्ट प्रोडक्शन पर मेहनत करनी शुरू कर दी है। वे अपनी इस सुपर हीरो फिल्म को बेहतर बनाने के लिए बहुत ज्यादा चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यही वजह है कि उन्होंने जुहू के अपने घर से अंधेरी स्थित यशराज स्टूडियो जाना शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के अलावा ऋतिक के दोस्तों ने भी उन्हें मेहनत करने से मना किया है, लेकिन उनका कहना है कि वे कोई शारीरिक या मानसिक थकान का काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन