फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   How ramayana got shoot makers release BTS video on ranbir kapoor birthday

रामायण: किस तरह बनी फिल्म? रणबीर कपूर के जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया BTS वीडियो; दिखी शूटिंग की झलक

Mon, 28 Sep 2026 11:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 28 Sep 2026 11:35 PM IST
सार

Ramayana BTS Video: मेकर्स ने 'रामायण' का जो वीडियो जारी किया है। उसमें रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए कैसे तैयारी और शूटिंग की है इसकी झलक दिखी है। इसके अलावा इसमें यह भी दिखाया गया है कि टीम ने रणबीर के किरदार के बारे में क्या कहा है?
 

विज्ञापन
How ramayana got shoot makers release BTS video on ranbir kapoor birthday
रामायण की शूटिंग - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने एक खास बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इसमें अभिनेता भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दर्शकों को फिल्म की तैयारियों और रणबीर कपूर की शूटिंग की झलक मिली है। मेकर्स और दूसरे कलाकारों ने रणबीर कपूर के किरदार के बारे में बात की है।
विज्ञापन

How ramayana got shoot makers release BTS video on ranbir kapoor birthday
रामायण की शूटिंग - फोटो : यूट्यूब
अपने किरदार को लेकर क्या बोले रणबीर कपूर?
वीडियो में निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा कि 'रामायण' जैसे महाकाव्य से करोड़ों भक्तों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इसी वजह से फिल्म के लिए सही कलाकारों को कास्ट करना बेहद जरूरी था। रणबीर कपूर जो फिल्म में राम का किरदार निभा रहे हैं उन्होंने भी खुलकर अपने किरदार के बारे में बात की है। रणबीर ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को किसी दूसरे फिल्म या फिर किरदार की तरह नहीं लिया है, बल्कि एक पूजनीय किरदार को पूरी जिम्मेदारी और न्याय के साथ निभाने की नजर से देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

How ramayana got shoot makers release BTS video on ranbir kapoor birthday
रामायण की शूटिंग - फोटो : यूट्यूब
वीडियो में दिखी शूटिंग की तैयारी की झलक
वीडियो में दशरथ का किरदार निभा रहे अरुण गोविल, सीता बनीं साई पल्लवी, लक्ष्मण का किरदार निभा रहे लक्ष्मण को भी देखा जा सकता है। तीनों इस बात को बताते हुए नजर आ रहे हैं कि रणबीर की कौन सी खूबियां उन्हें भगवान राम के किरदार के लिए एक दम सही बनाती हैं। वीडियो में कलाकारों के लुक्स में बदलाव से लेकर शूटिंग के लिए तैयारियों की झलक देखी जा सकती है।

रणबीर कपूर: अभिनेता के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं आलिया भट्ट, पति के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें

विज्ञापन

How ramayana got shoot makers release BTS video on ranbir kapoor birthday
रामायण की शूटिंग - फोटो : यूट्यूब
एक ही छत के नीचे कई हस्तियां कर रहीं काम
'रामायण' की दुनिया को आकर देने के लिए फिल्म मेकर ने शानदार टैलेंट को एक छत के नीचे लाया है, ताकि महाकाव्य की दुनिया को बड़े पैमाने पर बनाकर दिखाया जा सके। एक्शन डायरेक्टर टेरी नोटरी ने 'रामायण' के बारीकी से किए जाने वाले हर एक एक्शन सीन के लिए रणबीर कपूर को स्पेशल ट्रेनिंग दी है। इसी तरह से दुनियाभर के जाने माने एक्शन और स्टंट प्रोफेशनल्स अपनी काबिलियत के साथ 'रामायण' के किरदारों और एक्शन सींस को जिंदा करने में योगदान दे रहे हैं।

How ramayana got shoot makers release BTS video on ranbir kapoor birthday
रामायण की शूटिंग - फोटो : यूट्यूब
'रामायण' की स्टारकास्ट
  • फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने एनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। 
  • भारत को छोड़कर दुनियाभर में फिल्म को सोनी पिक्चर्स रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। 
  • इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा। 
  • भारत में फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed