फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Housefull 5 Sajid nadiadwala gave Big Update on Akshay kumar Film Said it Will Surprise Everyone

Housefull 5: 'हाउसफुल 5' पर साजिद नाडियाडवाला ने दिया बड़ा अपडेट, बताया- कब से शुरू होगी शूटिंग

Mon, 17 Jul 2023 09:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 17 Jul 2023 09:23 PM IST
सार

साजिद ने हाल ही में लोकप्रिय 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की बहुप्रतीक्षित अगली किस्त के बारे में खुलासा करते हुए इससे जुड़ीं कई बातें बताई हैं।

विज्ञापन
Housefull 5 Sajid nadiadwala gave Big Update on Akshay kumar Film Said it Will Surprise Everyone
साजिद नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार के फैंस बीते कुछ दिनों से काफी खुश हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर एक बड़ा हिंट दिया था। इसके बाद से प्रशंसकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने भी अब इस फिल्म पर नया अपडेट दिया है। 

विज्ञापन

Anubhav Bassi: 'आपके पास कोई और काम नहीं है', बस्सी के खिलाफ याचिका लेकर आए वकील को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

विज्ञापन

साजिद ने दिया बड़ा अपडेट

साजिद ने हाल ही में लोकप्रिय 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की बहुप्रतीक्षित अगली किस्त के बारे में खुलासा करते हुए इससे जुड़ीं कई बातें बताई हैं। उनके मुताबिक यह 'हाउसफुल 4' से भी बड़ी होगी। इंटरव्यू में साजिद ने बताया कि उन्होंने बाकी की सभी फिल्मों की तरह 'हाउसफुल 5' की स्क्रिप्ट भी लिखी है। फिल्म निर्माता ने कहा कि दिन भर काम के बाद आदमी कुछ मसालेदार खाना पसंद करता है और उन्हीं के लिए यह हाउसफुल फ्रेंचाइजी है।
Ajooni: शोएब इब्राहिम के टीवी शो 'अजूनी' के सेट पर घुसा तेंदुआ, कास्ट की मौजूदगी में कुत्ते पर हुआ हमला

हाउसफुल 4 के लिए कही यह बात

हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि फ्रेंचाइजी का प्रबंधन करना आसान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी फ्रेंचाइजी कभी भी बंद हो सकती है। उन्होंने खुलासा किया कि 'हाउसफुल 4' रिलीज के बाद रविवार तक बंद होने जा रही थी, क्योंकि यह दिवाली से पहले रिलीज हुई थी, लेकिन जब दिवाली का त्योहार शुरू हुआ तो बात कुछ और ही हो गई। यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई।
Varun Sharma: 'सबसे मुश्किल काम अच्छी स्क्रिप्ट लिखना होता है', वरुण शर्मा ने आखिर क्यों कही ऐसी बात

विज्ञापन

कब शुरू होगी शूटिंग?

'हाउसफुल 5' के बारे में बात करते हुए निर्माता ने कहा कि उन्होंने फिल्म एलिमेंट्स डालने की कोशिश की है और इसके लिए वह बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। यह दिवाली 2024 में रिलीज होने वाली है। उनके मुताबिक यह बहुत बड़ी फिल्म है और स्केल के मामले में यह हाउसफुल 4 को भी पीछे छोड़ देगी। 

जल्द रिलीज होने वाली है बवाल 

उन्होंने यह भी कहा कि वे फिल्म की थीम से सभी को आश्चर्यचकित करने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले 'बवाल' जल्द ही रिलीज होने वाली है। 21 जुलाई को यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed