{"_id":"5baf2c6b867a551142223b7e","slug":"horn-ok-pleassss-actress-rimi-sen-says-nana-is-short-tempered-but-not-a-sexual-offender","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनुश्री-नाना पाटेकर के विवाद में आया 'हॉर्न...' की एक्ट्रेस का बयान, बोलीं- 'नाना बहुत गुस्सैल...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री-नाना पाटेकर के विवाद में आया 'हॉर्न...' की एक्ट्रेस का बयान, बोलीं- 'नाना बहुत गुस्सैल...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का मामला शांत नहीं हो रहा है और अब तो ये दो भागों में बंट गया है। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तरफ से बॉलीवुड से लोग खड़े हो रहे है। अब नाना पाटेकर के सपोर्ट में अभिनेत्री रिमी सेन का बयान आया है जो कि काफी चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
रिमी ने कहा, 'नाना के साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा था लेकिन मुझे लगता था वो अपनी जिंदगी में थोड़े अकेले हैं इस वजह से वो निराश रहते थे। उन्हें जल्दी गुस्सा आता था लेकिन वह एक यौन अपराधी नहीं हो सकते।
विज्ञापन
रिमी ने नाना पाटेकर का सपोर्ट करते हुए आगे कहा- उन्होंने मेरे साथ हमेशा बहुत अच्छा व्यवहार किया है। वो मुझे अपनी बेटी की तरह मानते हैं। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले हमें नाना पाटेकर की बात पर गौर करना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें तनुश्री के फिल्म छोड़ने के बाद रिमी सेन ने हॉर्न ओके प्लीज में लीड किरदार निभाया था। इस मामले में जहां सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, फरहान अख्तर जैसे कई स्टार्स ने तनुश्री का सपोर्ट किया है तो अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स ने सुरक्षित बयान देकर पल्ला झाड़ लिया है।
मामले में नाना पाटेकर का बयान भी सामने आया था। नाना ने तनुश्री के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था- यौन शोषण से क्या मतलब है। सेट पर पचास से सौ लोग मौजूद थे। मैं उसे लेकर कानूनी एक्शन लूंगा।
इतना ही नहीं तनुश्री ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर भी आरोप लगाए हैं कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें सीन में तनुश्री की जरूरत नहीं भी थी, तब भी क्यू देने के लिए उनसे कहा गया कि कपड़े उतारो और नाचो। लेकिन फिल्म के कलाकारों इरफान खान और सुनील शेट्टी ने इस पर आपत्ति जताई थी और विवेक को ऐसा करने से रोक दिया था।