फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Honeymoon time for newlyweds Bipasha Basu and Karan Singh Grover

हनीमून मनाने मालदीव गए बिपाशा और करन

Tue, 10 May 2016 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
Honeymoon time for newlyweds Bipasha Basu and Karan Singh Grover

नवविवाहित जोड़ी बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर शादी के बाद हनीमून के लिए मालदीव गए हैं। शनिवार की देर रात को उन्होंने मुंबई से मालदीव की उड़ान भरी। दोनों बहुत खुश थे और उनके चेहरे से साफ था कि अभी-अभी शादी हुई है। खास बात यह है कि मालदीव इस जोड़ी की पसंदीदा जगह है और शादी से पहले भी वह इस जगह लंबी छुट्टियां मनाते देखे गए थे। मगर तब उनके साथ दोस्तों और स्टाफ की लंबी-चौड़ी टीम हुआ करती थी।

विज्ञापन


इस बार कोई स्टाफ मैंबर या दोस्त बिपाशा और करन के साथ नहीं है। बिपाशा और करन ने 30 अप्रैल को शादी की है। शादी के बाद रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का तगड़ा जमावड़ा रहा। शादी के बाद लगातार इस जोड़े को शुभकामनाएं देने के लिए शुभचिंतक पहुंच रहे थे। अब जब शादी को एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है तो दोनों निजी पलों को सजोंने मालदीव गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed