{"_id":"6877de2229939f60460eefd2","slug":"homebound-janhvi-kapoor-ishaan-khatter-vishal-jethwa-karan-johar-film-at-toronto-international-film-festival-2025-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Homebound: करण जौहर ने शेयर की खुशखबरी, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा 'होमबाउंड' का प्रदर्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Homebound: करण जौहर ने शेयर की खुशखबरी, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा 'होमबाउंड' का प्रदर्शन
Wed, 16 Jul 2025 10:50 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:50 PM IST
सार
Karan Johar Film At TIFF: जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म 'होमबाउंड' टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में दिखाई जाएगी। इसकी जानकारी खुद फिल्म के निर्माता करण जौहर ने शेयर की है।
विज्ञापन
फिल्म 'होमबाउंड'
- फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
विस्तार
'होमबाउंड' के निर्माता करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'होमबाउंड' को लेकर एक अहम जानकारी शेयर की है। जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म 'होमबाउंड' को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) 2025 में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
कब दिखाई जाएगी फिल्म
फिल्म 'होमबाउंड' 4 से 14 सितंबर तक TIFF के गाला प्रेजेंटेशन में प्रदर्शित होगी। नीरज घायवान द्वारा निर्देशित इस फिल्म का विश्व प्रीमियर कान फिल्म महोत्सव 2025 में हो चुका है, जहां इसे खूब सराहना मिली थी। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने इस फिल्म का निर्माण किया है।

करण जौहर का पोस्ट
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'होमबाउंड' का एक पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ करण ने कैप्शन में लिखा, ''होमबाउंड को आधिकारिक तौर पर टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 के लिए चुना गया है (@tiff_netगाला प्रेजेंटेशन श्रेणी में ) का खिताब जीता। इस प्रतिष्ठित उत्सव का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित और उत्साहित हूं।'

View this post on Instagram
होमबाउंड की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कहानी दो बचपन के दोस्तों, शोएब अली (ईशान खट्टर) और चंदन कुमार (विशाल जेठवा) के इर्द-गिर्द है, जो उत्तर भारत के एक गांव में रहते हैं। वे अपनी हाशिए पर पड़ी पहचान से मुक्ति पाना चाहते हैं। दोनों का सपना है कि पुलिस कांस्टेबल की नौकरी उन्हें सम्मान दिलाएगी। चंदन की मुलाकात सुधा भारती (जान्हवी कपूर) से होती है, जो उसे पढ़ाई के लिए प्रेरित करती है। वहीं, शोएब अपने पिता की बीमारी के कारण पैसों की तंगी से जूझ रहा है। दोनों दोस्त उस व्यवस्था से निराशा का सामना करते हैं, जो उनके खिलाफ है।
यह भी पढ़ें: Aankhon Ki Gustaakhiyan Day 6: बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हो रही 'आंखों की गुस्ताखियां', जानें बुधवार का कलेक्शन..