फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood action director and stuntman JJ Perry joins actor Yashs next movie Toxic

Yashs Toxic: यश की 'टॉक्सिक' में होगा एक्शन का धमाल, हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी बने फिल्म का हिस्सा

Sat, 09 Nov 2024 12:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 09 Nov 2024 12:07 PM IST
सार

अभिनेता यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसमें हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी भी शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
Hollywood action director and stuntman JJ Perry joins actor Yashs next movie Toxic
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं। उनका इस आगामी फिल्म में एक्शन का धमाल देखने को मिलेगा। इसके लिए खास तैयारी जारी हैं। हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर और स्टंटमैन जेजे पेरी भी टीम से जुड़ गए हैं। आज उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे पहली बार मुंबई आए हैं।

विज्ञापन

Hollywood action director and stuntman JJ Perry joins actor Yashs next movie Toxic
जेजे पेरी-यश - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्शन सीन की शूटिंग के लिए आए पेरी?
जेजे पेरी ने एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए भारत आने की खुशी जताई। साथ ही कहा कि वे बहुत उत्साहित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'टॉक्सिक' के कुछ एक्शन फिल्म की शूटिंग के लिए जेजे पेरी आए हैं। ये एक्शन सीक्वेंस मुंबई में शूट किए जाएंगे। यश की फिल्म टॉक्सिक का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं। 
South Superstar Vijay: 'थलापति 69' की शूटिंग में व्यस्त विजय, चेन्नई में जवानों के परिवार से मिलकर हुए खुश

विज्ञापन
विज्ञापन

Hollywood action director and stuntman JJ Perry joins actor Yashs next movie Toxic
यश-जेजे पेरी - फोटो : इंस्टाग्राम

जब पेरी से मिले यश 
साल 2022 में यश जब अमेरिका गए थे तब वहां उन्होंने जेजे पेरी से मुलाकात की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वे मिलिट्री-ग्रेड राइफल चलाते नजर आए। एक्टर अमेरिका में फायरिंग रेंज में राइफल के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए थे। वीडियो उनके साथ जेजे पेरी भी दिखे। तब यूजर्स ने पूछा था क्या कि ये किसी हॉलीवुड फिल्म की तैयारी चल रही है? हॉलीवुड फिल्म को तो पता नहीं, लेकिन फिलहाल कहा जा रहा है कि जेजे पेरी 'टॉक्सिक' की टीम से जुड़ गए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगी 'टॉक्सिक'
एक्शन निर्देशक जेजे पेरी की चर्चित फिल्मों की बात करें तो इसमें‘जॉन विक’ और ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ जैसी फिल्मों का नाम है, जिनका वे हिस्सा रहे हैं। अब भारतीय फिल्म 'टॉक्सिक' में वे एक्शन दृश्यों का निर्देशन करेंगे। फिल्म 'टॉक्सिक' अगले साल रिलीज होगी।
Maharashtra Assembly election: पद्मिनी कोल्हापुरे-श्रेयस तलपड़े ने आयोजित की जागरूकता रैली, बताया वोट का महत्व

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed